Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी... INDORE इंदौर विकास प्राधिकरण की सुरक्षा में सेंध,सिक्युरिटी गार्ड टेंडर में भ्रष्टाचार! अधिकारियों क... INDORE चर्चाओं में IDA का लेखा विभाग,वर्षों से जमे अंगद कर्मचारी अधिकारी,और प्रति बिल भुगतानों पर एक... INDORE निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता बने हरियाली के दुश्मन,सरकारी जमीन प... INDORE मोहर्रम मेला निरस्त! विगत वर्ष के अनुभवों पर मेयर थे खफ़ा,इंदौर से दूर रहते हुए भी महापौर ने स... INDORE मसला C21 मॉल द्वारा अवैध विज्ञापनराशि वसूलने का,संचालक का खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,मामले...

Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ खुलासा

60

गुड़गांव: पैदल जा रही महिलाओं की रेकी कर उनसे चेन स्नेचिंग की वारदात करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा पालम विहार ने कार्रवाई करते हुए दो स्नेचरों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ फलोदी निवासी मकसूदाबाद कॉलोनी नजफगढ़ दिल्ली व जितेंद्र शर्मा उर्फ जीवेश उर्फ जीतू उर्फ पंजाबी निवासी हैबतपुरा नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के  रिमांड पर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से छीना झपटी की 4 अन्य वारदातों तथा बहादुरगढ़ से 1 वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी पार्क में या अन्य स्थानों पर घूम रही महिलाओं की रैकी करते थे तथा इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे तथा छीने हुए आभूषण को गिरवी रखकर रुपए ले लेते या बेच देते थे। आरोपियों ने पालम विहार से महिला की कान की बालियां छीनने के बाद उसे बेच दिया था।

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि आरोपी दीपक पर छीना झपटी करने, एनडीपीएस एक्ट के तहत में 4 केस गुरुग्राम में तथा चोरी करने, छीना झपटी करने, हत्या का प्रयास करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 33 केस दिल्ली में दर्ज हैं और आरोपी जितेंद्र पर छीना झपटी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 3 केस गुरुग्राम में, लूट करने, चोरी करने, छीना झपटी करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 25 केस दिल्ली में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हुई बाईक, 2 सोने की चेन, 35 हजार 500 रुपए की नकदी बरामद की है।

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को पालम विहार थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि अशोक विहार हनुमान मंदिर के पास से बाइक सवार युवकों ने उनके कान की बाली छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!