Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

31

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज गर्मी के बीच आई राहत भरी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों को हैरान कर दिया। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बरसात के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

हालांकि, जहां एक ओर बारिश से आमजन को सुकून मिला, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओले किसानों के लिए आफत बन गए। खासकर सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी टमाटर, भिंडी और अन्य सब्जियों पर ओलों का असर पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिरीं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!