Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े दिखे किंग खान

75

King: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2023 के बाद अब बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसकी रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है. 24 दिसंबर को आ रही इस फिल्म से सुहाना खान थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं, फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. शाहरुख खान का पिक्चर से पहले ही लुक सामने आ चुका है. उनका सॉल्ट एंड पेपर लुक लोगों को काफी पसंद भी आया. खैर, इस फिल्म में उनकी लकी चार्म दीपिका पादुकोण का भी कैमियो होने वाला है. जिसके लिए वो शूट शुरू कर चुकी हैं. दीपिका ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, जिसके बाद से ही लोग जानने के लिए एक्साइटेड थे कि फिल्म का शूट कब करेंगी. अब साउथ अफ्रीका से शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, देखिए.

दीपिका पादुकोण 2024 में पहली बार मां बनीं. एक्ट्रेस ने बेटी दुआ को जन्म दिया और उसके बाद से ही अपने प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट करने में बिजी थीं. वैसे किंग के अलावा वो अल्लू अर्जुन की RAAKA में भी बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. जी हां, पिक्चर को एटली बना रहे हैं और सन पिक्चर्स वाले पैसा लगा रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर जानकारी सामने आई थी कि उनका प्रेग्नेंसी के चलते रोल छोटा हो गया है. पर फिर मेकर्स ने क्लियर किया कि कोई बदलाव नहीं हुए हैं.

‘किंग’ के सेट से दीपिका-शाहरुख की तस्वीर लीक

दरअसल दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखने का प्लान बनाया है. फिलहाल King की शूटिंग के लिए शाहरुख खान के साथ केप टाउन (साउथ अफ्रीका) में हैं. फिल्म के सेट से लीक हुई कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें फैंस SRK और दीपिका की केमिस्ट्री देखकर खुश हुए जा रहे हैं. जी हां, साउथ अफ्रीका में किंग का अगला शेड्यूल सेट है. जहां शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं. देखकर ऐसा लग रहा है कि वो किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं.

शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण Flowy ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिख रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है. वहीं शाहरुख खान ने स्ट्रिप वाली व्हाइट शर्ट और ब्लू ट्राउजर पहनी है. हालांकि, कपल के आसपास काफी भीड़ दिख रही है. लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि- यह जोड़ी बेस्ट है और अब फिर ब्लॉकबस्टर आ रही है. तो किसी ने लिखा- इन दोनों के साथ आने की बात ही अलग है. दरअसल एक्ट्रेस फिल्म में एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाली हैं. इसके बाद फिर से अल्लू अर्जुन की पिक्चर का काम शुरू कर देंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!