Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Road Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार; राजस्थान का परिवार गंभीर रूप से घायल

27

फाजिल्का : फाजिल्का-फिरोजपुर फ्लाईओवर से उतरते समय बीती रात (29 अप्रैल) एक कार सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रहे दूसरे वाहन की तेज रोशनी के कारण ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

होशियार सिंह निवासी गांव हीरा वाली ने बताया कि उनके राजस्थान के रिश्तेदार अमृतसर घूमने गए थे। वापसी के दौरान जब वे फाजिल्का फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल परिजनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिवार के सदस्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही सामने से आ रहे वाहन की लाइट सीधे आंखों में पड़ी, जिससे सड़क का अंदाजा नहीं मिल सका और कार डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे जान बच गई। हालांकि, हादसे में परिवार की बुजुर्ग महिला का कंधा टूट गया, एक बच्चे के पैर में चोट आई है और एक युवक का होंठ कट गया है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एक तो फ्लाईओवर के पास डिवाइडर का निर्माण गलत ढंग से किया गया है और दूसरा वहां कोई रिफ्लेक्टर या संकेतक नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में रिफ्लेक्टर न होने के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं देता, जो हादसों का बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से यहां सुधार करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!