Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ...

Korba Police Action: IPL सट्टेबाजों पर कोरबा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक! मैच पर दांव लगाते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी, लाखों का हिसाब बरामद

22

कोरबा: खेल प्रेमियों में आईपीएल का खुमार चढ़ा हुआ है. ज्यादातर लोग अब टीवी के बजाय मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं. इधर क्रिकेट को लेकर सटोरिए भी सक्रिय हैं. हर दिन मैच होने के कारण सटोरियों के लिए भी यह किसी त्योहार से काम नहीं है. जो हार व जीत को लेकर ऑन लाइन सट्टे पर दांव लगा रहे हैं. इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक सटोरिए को अपने कब्जे में लिया. वह अपने साथी के साथ मिलकर खेलो बाजी बुक नामक प्लेटफार्म के माध्यम से दांव लगवा रहा था. उसके मोबाइल में भारी रकम लेनदेन के हिसाब किताब और 72 हजार रुपए बैलेंस मिले हैं.

आईपीएल की शुरुआत के साथ ही सट्टा बाजार भी गर्म

इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के 19 वें संस्करण की शुरूआत 28 मार्च से हो गई है. इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उनके बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे. जैसे जैसे मैच आगे बढ़ रहा है, खेल प्रेमियों में खुमार भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के शुरू होते ही सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं. जिसके मद्देनजर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने सटोरियों की निगरानी बढ़ा दी है.

सट्टा लगाने वाला एक गिरफ्तार दूसरा फरार

कोरबा एसपी ने आईपीएल की आड़ में सट्टे पर दांव लगाने व लगवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम को सफलता हाथ लगी है. आला अफसरों को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मोबाइल पर ऑनलाइन दांव लगा और लगवा रहे हैं. मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की. इस दौरान एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. संयुक्त टीम ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लक्ष्मणबन तालाब निवासी जशवीर राना बताया. उसने अपने साथी निखिल राजपूत के साथ खेलो बाजी बुक नामक प्लेटफार्म में दांव लगवाने की बात स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने की विधिवत कार्रवाई, फरार आरोपी की तलाश

पुलिस ने सटोरिए से मिले मोबाइल की जांच की तो उसमें भारी लेनदेन के प्रमाण मिले. इसके अलावा 72 हजार रुपए बैलेंस मिला. मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क),7(1) के तहत कार्रवाई की गई है. मामले में फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!