Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्... MP Politics: 'पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा', सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP... MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जा... MP News: उज्जैन पुलिस का 'जीवन रक्षक' अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का न... MP News: मऊगंज में खाकी का मानवीय चेहरा, 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी; बचाई गाय की जान MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पा... Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्...

मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता को तीन दिनों से बच्चेकी तलाश,इधर पुलिस भी नहीं दे रही परिजनों का साथ।

0 272

मामला लाइट हाउस में हुए विवाद का।
नशेड़ी रहवासियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,बच्चे की मां को तीन दिनों से बेटे की तलाश,इधर कनाडिया पुलिस कर रही आरोपियों का बचाव!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुलमर्ग लाइट हाउस में रहने वाला एक नाबालिक बच्चा पिछले तीन दिनों से लापता हैं। वहीं दूसरी तरफ अचानक लापता हुए बच्चे के माता पिता भी अपने बच्चे को लेकर अब काफी ज्यादा चिंतित है क्योंकि लापता हुए बेटे को खोजने को लेकर कनाडिया पुलिस भी कोई खास रुचि नहीं दिखा रही हैं। जबकि उक्त बच्चे के माता पिता का आरोप है कि कनाडिया पुलिस भी आरोपी पक्ष का बचाव करने में लगी हुई हैं। दरअसल होली के दौरान गुलमर्ग लाइट हाउस में रहने वाले एक नाबालिक लड़के की यहीं रहने वाले जितेंद्र कुंभकार,राजेश ठाकुर,शांताराम गुर्जर,और रोहित गुप्ता सहित अन्य लोगों ने शराब के नशे में जमकर पिटाई कर दी थी। लिहाजा उक्त मामला कनाडिया पुलिस तक पहुंचा था। लेकिन कनाडिया पुलिस की सुस्त कार्यशैली की वजह से उक्त बच्चा लापता हो गया हैं। क्योंकि इन सभी रहवासियों के डर के चलते यह बच्चा गायब हो गया हैं। इधर पुलिस की लापरवाहियों और संरक्षण के चलते यह रहवासी अपने बच्चे को खोज रहे माता पिता के घर जाकर मारपीट और बदसलूकी तक कर रहे हैं।

यह है मामला

दरअसल कनाडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुलमर्ग परिसर लाइट हाउस में रहने वाले एक नाबालिक लड़के के साथ यहीं रहने वाले जितेंद्र कुंभकार, राजेश ठाकुर शांताराम गुर्जर और रोहित गुप्ता का विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी। लेकिन उसी के बाद से उक्त नाबालिक लड़का लापता हो गया हैं। जिसे पिछले तीन दिनों से माता और पिता खोज रहे हैं। लेकिन इस बीच यही लाइट हाउस के रहवासी रोजाना इनके में घुसकर माता पिता से तक मारपीट कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना नशे में धुत्त थे रहवासी।

इधर न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम को प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उक्त सभी रहवासी होली के चलते जमकर नशे में धुत्त थे। और इसी बीच नाबालिक से उनका विवाद हो गया।

मेरा बेटा कहा है पुलिस भी नहीं सुनती।

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम को चर्चा में नाबालिक की माँ ने बताया कि उनके बेटे को वह और उनके पति पिछले तीन दिनों से खोज रहे हैं। वह कनाडिया पुलिस थाने पर भी गए थे। लेकिन पुलिस उन्हें उल्टे पैर लौटा देती हैं। इधर यही दूसरे पक्ष के रहवासी उनके घर में घुसकर उनके साथ पिछले तीन दिनों से बदसलूकी कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!