Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

IDA संपदा अधिकारी का खास आउटसोर्स कर्मचारी पंकज गुनारे संपदा से हटाकर अब योजना शाखा में हुआ सेट,खुलासों के बाद जमकर चला था नूराकुश्ती का दौर

0 522

IDA संपदा अधिकारी का खास पंकज गुनारे संपदा से हटकर प्लानिंग में किया गया सेट,जादूगरी के आरोपों के बाद संपदा में उथल पुथल।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य बाबुओं की पोल खुलती जा रही हैं। इधर न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम की उक्त मुहिम में हाईलाइट हुए संपदा शाखा के आउटसोर्स कर्मचारी पंकज गुनारे को लेकर नूरा कुश्ती का दौर चलता रहा। दरअसल पहले संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने पंकज गुनारे को सार्वजनिक रूप से नौकरी से बाहर करने की घोषणा कर दी। इसके चलते अन्य लोगों को लगा कि मनीष श्रीवास्तव का खास पंकज गुनारे की इंदौर विकास प्राधिकरण से बिदाई हो गई है। लेकिन यकायक उक्त कहानी में दिलचस्प मोड तब आ गया, जब पंकज गुनारे इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना शाखा में जा धमका। और बताया जाता है कि संपदा शाखा से उसे प्लानिंग शाखा ट्रांसफर कर दिया गया हैं।

तो सभी पूछ रहे है वो क्या था।

पिछले कई दिनों से इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा प्रभारी श्रीवास्तव की कारस्तानियों का पोल खोल अभियान न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने छेड़ रखा हैं। इस दौरान सबसे संपदा शाखा के बाबुओं जिनमें दिलीप सिलावट,गिरीश हलवे,अजय बिल्लौरे, जितेंद्र साहू,और आउटसोर्स कर्मचारी पंकज गुनारे का नाम प्रमुखता से सामने आया था। लिहाजा उक्त खबर से बौखलाए मनीष श्रीवास्तव ने सार्वजनिक रूप से पंकज गुनारे की संपदा शाखा ही नहीं बल्कि ida से बिदाई की बात कही थी। लेकिन पंकज गुनारे को संपदा शाखा से हटाकर उसे प्लानिंग में सेट कर दिया गया हैं।

एक कर्मचारी ऐसी भी जो आती ही नहीं IDA

श्रीमती गुलाब मालवीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है जिसे टेक्निकल में तृतीय श्रेणी लिपिक का कार्यभार दे रखा हैं। तत्कालीन सीईओ ने भी गायब रहने पर सस्पेंड किया था लेकिन अब बहाल होने के बाद वापस कार्यवसे गायब रहती हैं। जिसकी सबूत ये कुर्सी जो हमेशा खाली ही रहती है और कर्मचारी गायब

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!