Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में ... Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिय... Delhi Crime News: बेटे को 'घर जमाई' बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली ... Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला 'लोन वुल्... Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की ... Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भा... Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जाने... PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का... UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहा... Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने...

फरार ईनामी अनवर कादरी,मुख्यमंत्री के बोलने के बावजूद बाणगंगा पुलिस सुस्त,आखिर ऐसा क्यों?

0 252

ईनामी अनवरी कादरी फ़रार,
पुलिस भी हुई सुस्त,
खुद आएं और पेश हो जाएं,
ईनाम सिर्फ नाम का,या गिरफ्तारी भी होगी?

वार्ड 58 से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पिछले कई दिनों से इंदौर पुलिस को छका रहा हैं। इधर अब थक हारकर इंदौर पुलिस भी हाथ पर हाथ धरकर बैठ गई हैं। अब मानो ऐसा लगता है कि इंदौर पुलिस अनवर कादरी का ही इंतजार कर रही है कि वह खुद सामने आए और पेश हो जाएं तो बेहतर होगा। क्योंकि बाणगंगा पुलिस ने अनवर कादरी की धरपकड़ की मुहिम ठंडे बस्ते में डाल दी है। इधर अनवर के मामले ने भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने मुंह पर उंगली रखते हुए चुप्पी साध ली हैं।

लव जिहाद फंडिग जैसा गंभीर आरोप,सनातनी सरकार चुप क्यों।

पिछली बार इंदौर आएं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने खुद ही कहा था कि डकैत हो या उसका बाप किसी को नहीं बख्शा जाएगा। उसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि लव जिहाद फंडिग मामले में ईनामी फरार अनवर कादरी की अब खैर नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इंदौर पुलिस ने उक्त मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। यह बात किसी को भी गले नहीं उतर नहीं हैं।

10 ईनाम घोषित,लेकिन पुलिसिया सुस्ती आखिर किस वजह से।

बाणगंगा पुलिस ने लव जिहाद फंडिग में जुड़े अनवर कादरी पर 10 हजार का इनाम आनन फानन में घोषित तो कर दिया हैं। लेकिन उसके बाद से ही बाणगंगा पुलिस सुस्त हो गई हैं। और तो और बाणगंगा पुलिस के पास अनवर को लेकर कोई पुख्ता जानकारी भी नहीं है कि आखिर अनवर हैं कहां।

इंदौर में तो नहीं हैं।

इधर विश्वनीय सूत्र बताते है कि फरार अनवर कादरी के दोनों घरों से लेकर ससुराल तक में पुलिस पहुंची तो थी। लेकिन पुलिस को कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। इससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि अनवर इंदौर में नहीं हैं। लेकिन सूत्र ही बताते है कि अनवर भोपाल में छुपा हो सकता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!