Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

शहरभर में ढिंढोरा,खुद अपनी ही जांघ में फोड़ा,निगम अपने ही प्रोजेक्ट में भुला वॉटर हार्वेस्टिंग

0 279

शहर में ढिंढोरा,लेकिन खुद अपनी ही जांघ में ही फोड़ा,

 

 

 

 

नगर निगम खुद अपने बनाए प्रोजेक्ट में भूल गया वॉटर हार्वेस्टिंग। 

 

इंदौर। 

 

इंदौर नगर निगम महापौर जी,आयुक्त जी एक बार आप खुद अपने ही द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट की भी जांच कर लेवे। फिर कहीं बड़े बड़े दावे हो तो अच्छी बात होगी। दरअसल नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुलमर्ग परिसर,सतपुड़ा,पलाश,कावेरी, अरावली परिसरों का निर्माण किया है। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदारों की जिम्मेदारी  की पोल उक्त प्रोजेक्ट खोलकर रख देते है। क्योंकि एक तरफ निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित महापौर पुष्य मित्र भार्गव शहरभर की कॉलोनियां, बहुमंजिलाओं के निर्माताओं की क्लास ले रहे है। और वर्षाजल सहेजने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर जोर दे रहे है। लेकिन एक तरफ शहरभर में वॉटर हार्वेस्टिंग का ढिंढोरा पीटा जा रहा है तो दूसरी तरफ नगर निगम के ही जांघ में फोड़ा साबित हो रहा है। दरअसल वह इसलिए क्योंकि नगर निगम ने PMAY के तहत बनाए प्रोजेक्ट में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ही नहीं लगाया है। वह फिर PMAY प्रभारी अधिकारियों की लापरवाहियां हो या फिर संबंधित ठेकेदार पर उनकी कृपा। लेकिन उक्त प्रोजेक्ट में जिस तरह से कॉस्ट कटिंग पर ध्यान दिया गया है। वह सीधे तौर पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की ही और इशारा करता है। नहीं तो जहां एक तरफ शहरभर में वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर इतनी बड़ी बड़ी बातें नगर निगम जिम्मेदारों की और से की जा रही है। वहीं खुद अपने प्रोजेक्ट्स में इतनी बड़ी खामी होना दर्जनों सवालों को जन्म दे रहा है। 

 

गुलमर्ग परिसर रहवासियों ने उठाई थी मांग। 

 

इधर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर गुलमर्ग परिसर ब्लॉक B 10 11 और 12 के रहवासियों ने योजना प्रभारी अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे और अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी के समक्ष उक्त मांग उठाई थी। और गुलमर्ग परिसर की इसके अलावा दर्जनों समस्याएं बताई थी। लेकिन पांडे जी आए और भूल गए। वहीं दूसरी तरफ अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी तो रहवासियों पर ही उखड़ जाते है और उन्हें उल्टे उल्टे जवाब देते है कि उनसे पूछकर लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट खरीदा था क्या,,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!