Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई दुकानों में झोल,नगर निगम राजस्व विभाग अमले का एक और कारनामा आया सामने।

0 527

इंदौर, नगर निगम ख़ज़ाने में लग रही सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर लगाया जा रहा पलीता,बंद की गई दुकानों में झोल! राजस्व विभाग का एक और बड़ा कारनामा,अपर आयुक्त,ARO की भूमिका पर सवाल! आखिर इतना बकाया टैक्स होने पर किसने खुलवा दी कुर्क दुकानें!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल नगर निगम के बेपटरी हो चुके डब्बे को पटरी पर लाने के कितने भी प्रयास कर लें, लेकिन उनके ही अधीन निचला अमला उसमें पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ता हैं। दरअसल एक तरफ जहां निगमायुक्त क्षितिज सिंघल की सारी मेहनत और योजनाएं धरी की धरी रह जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इंदौर नगर निगम खजाने को भी भारी भरकम चपत लग रही हैं। क्योंकि वह इसलिए कि निगम राजस्व अमले ने लसुडिया मोरी वार्ड क्रमांक 35 की दुकानें जिनसे नगर निगम का 25 लाख लगभग रुपया बकाया निकलने पर दुकानें सील करने के बाद यकायक बिना बकाया टैक्स जमा किए दुकानें खोलने का मामला सामने आया हैं। जिसमें स्थानीय इसी क्षेत्र के चर्चित ARO सलमान खान से लेकर अपर आयुक्त आकाश सिंह तक की भूमिकाएं संदेह के घेरे में खड़ी हो रही हैं। एक तरफ जहां इन दुकानों को 25 लाख लगभग बकाया होने के बावजूद खोले जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ चर्चा तो इस बात पर भी है कि किसी सामान्य व्यक्ति के कुछ हजार ही सही रुपयों के बकाया होने पर इंदौर नगर निगम का नियम कायदे पसंद अमला कहे या फिर सेटिंगबाज? यह लोग उस गरीब को बिना टैक्स जमा किए कोई रियायत नहीं देते हैं। वहीं दूसरी और लसुड़िया के वार्ड 35 की इन दुकानों का खुल जाना सामान्य व्यक्ति का मजाक उड़ा रहा हैं।

ARO खान चर्चित,चल रही जांचे।

लसुड़िया क्षेत्र की बंद पड़ी उक्त दुकानों को लेकर संबंधित जोनल कार्यालय के राजस्व अमले के ARO सलमान खान की भूमिका काफी ज्यादा संदिग्ध बताई जा रही है। क्योंकि सलमान खान को लेकर बताया जा रहा है कि सलमान ऐसे ही सेटिंगबाजी करते हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि बकायादारों से ARO खान सेटिंग कर लेते है और खुद का सेवा शुल्क लेते हुए बकाया राशि मे से कुछ राशि जमा करवाते हुए वह निगम द्वारा लगाए गए तालों को खोल देते हैं जबकि सलमान खान के ऐवजी कर्मचारी भी निगम फिल्टरों में चर्चाओं में हैं। इसे लेकर बताया जा रहा है कि सलमान खान पर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल द्वारा कराई जा रही जांच अब चर्चाओं में हैं। वहीं अब सलमान खान ने लसूड़िया की यह सील की गई दुकानें अब दर्जनों सवाल खड़े कर रही हैं।

सुस्त अपर आयुक्त,सिस्टम पूरी तरह फेल।

जिस तरह से इंदौर नगर निगम के राजस्व अमले के हालात है उसे देखते हुए अब अपर आयुक्त आकाश सिंह की कार्यशैली भी पूरी तरह फैल बताई जा रही हैं। उनकी सुस्त कार्यशैली की वजह से राजस्व विभाग का ढर्रा पूरी तरह ध्वस्त होता जा रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!