दुमका में शिक्षकों की लगी ‘क्लास’! दक्षता परीक्षा में शामिल हुए सैकड़ों शिक्षक, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
दुमकाः जरमुंडी ब्लॉक के सैकड़ों टीचरों ने प्लस टू हाई स्कूल, जरमुंडी में TNA ऑनलाइन एग्जाम दिया. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा राज्य में कार्यरत शिक्षकों में विषय अनुसार कितनी जानकारी कौन विषय में कौन शिक्षक रखता है, इसी की जांच को लेकर दक्षता परीक्षा का ऑनलाइन आयोजन किया गया. अब शिक्षकों का विधिवत मूल्यांकन किया जाएगा और कमी के अनुसार उनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
पहले दिन लगभग 300 टीचरों ने भाग लिया
सरकारी स्कूलों में काम करने वाले टीचरों की क्वालिटी सुधारने और उनकी काबिलियत को परखने के लिए, ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों के टीचरों के लिए प्लस टू, हाई स्कूल, जरमुंडी में TNA एग्जाम कराया गया. पहले दिन करीब 300 टीचरों ने हिस्सा लिया.
तीसरी बार टीएनए परीक्षा का आयोजन
प्रखंड संसाधन सेवी लक्ष्मण राउत ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर पूरे राज्य में शिक्षकों की जांच के लिए तीसरी बार टीएनए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा से पूर्व शिक्षकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया था.
परीक्षा में कुल 60 प्रश्न
परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन है और इस दौरान शिक्षकों को कुल 60 प्रश्नों का उत्तर देना है. परीक्षा के आधार पर ही शिक्षकों की दक्षता जांच की जाएगी. वहीं शिक्षक अंसार आलम ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों की दक्षता जांच के लिए तीन दिनों तक आयोजित हो रहे तीसरे राउंड की टीएनए परीक्षा में प्रथम दिन की दोनों पालियों में लगभग 300 शिक्षकों ने भाग लिया. आगामी दो दिनों में सैकड़ों शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे.
शिक्षकों का टीएनए (TNA) दक्षता परीक्षा का ऑनलाइन किया गया आयोजन झारखंड सरकार की शिक्षा परियोजना द्वारा किया गया. शिक्षकों में विषय की कितनी जानकारी है और क्या सुधार होना चाहिए इसी को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत मूल्यांकन भी किया जाएगा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.