Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE फिर ठगाया यादव परिवार,चिंटू को हटाकर सोनाली को नेता प्रतिपक्ष की कमान,पीसीसी चीफ पटवारी की मन... INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल...

Corruption Case: भ्रष्टाचार मामले में नामजद एएसआई (ASI) फरार; विजिलेंस ने शुरू की छापेमारी, जांच तेज

15

बठिंडा: सी.आई.ए.-1 में तैनात ए.एस.आई. के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेँस ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है, साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस टीम अब मामले में इस्तेमाल की गई यू.पी. नंबर की ब्रिजा गाड़ी की तलाश में जुट गई है। इसके साथ ही एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की भी जांच की जा रही है, जिसका उपयोग कथित तौर पर पैसों की मांग के लिए किया गया था।

बता दें कि दो दिन पहले व्यापारी दुष्यंत बंसल की शिकायत पर विजिलेंस ने ए.एस.आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि सी.आई.ए.-1 के कुछ पुलिसकर्मी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसे डराने के लिए कई बार उसके घर अवैध तरीके से दबिश दी। उसे यू.पी. नंबर की ब्रिजा गाड़ी में बैठाकर धमकाया गया।

इस दौरान एक मोबाइल नंबर से कॉल कर पैसों की मांग की जाती थी। उसने इन घटनाओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी विजिलेंस को सौंपी है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत मिलते ही ए.एस.आई. के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की गई। हालांकि, आरोपी अब तक फरार है।

सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से पूरी जानकारी जुटाने में लगी है, साथ ही संदिग्ध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस मामले में सी.आई.ए.-1 के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!