Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच... Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और ... Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मा... भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों प... Haryana Housing Scheme: हरियाणा में 2,646 परिवारों का घर का सपना सच, पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द... खाकी का फर्ज: शहीद जेल वार्डन ने अंगदान कर 5 लोगों को दिया नया जीवन, जाते-जाते दुनिया में कायम की मि... Karnal Police Encounter: करनाल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नांदल गैंग के दो गुर्... South Haryana: दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का बड़ा एक्शन, 500 क्रशरों पर 100 करोड़ का बकाया; अब कटेंगे... '30 मीटर दूर गिरते रहे बम-मिसाइल': मौत को मात देकर वतन लौटा निखिल, सुनाई युद्ध के मैदान की खौफनाक दा... Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित, 20 अप्रैल...

Shahdol Train Fire: शहडोल में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; जानें क्या रही वजह

126

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन की एक बोगी में अचानक से आग लग गई. आग लगने की वजह से बोगी के अंदर से धुआं उठने लगा, जिसे देखते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि टीम की तत्परता से स्थिति पर तुरंत ही कंट्रोल पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया है.

ट्रेन बोगी में आग, क्या है पूरा मामला ?

घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन की है. रविवार की दोपहर में अचानक रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन खड़ी थी. इसी दौरान इनमें से एक कोच जिसका नंबर 994129 बताया जा रहा है. इसमें अचानक से अज्ञात कारणों से आग लग गई और बोगी के अंदर से धुआं निकलने लगा. घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, हालांकि राहत की बात ये है कि जब बोगी के अंदर आग लगी तो उसके अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था.

चपेट में आ सकती थीं दूसरी बोगियां

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आनन फानन में आग पर काबू पाया, और उसे और फैलने से रोक लिया, बताया जा रहा है कि आग पर अगर जल्द ही काबू नहीं पाया जाता तो तो पास में खड़ी दूसरी बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं. शहडोल जिले का ब्यौहारी रेलवे स्टेशन जबलपुर मंडल अंतर्गत आता है, स्थिति कंट्रोल में है. वहां के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को भी दे दी है.

इस घटना को लेकर आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि “घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए अभी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!