Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore, मामला 72 बीघा जमीन फर्जी नामांतरण का,कलेक्टर शिवम वर्मा का साफ कहना राजस्व मामलों में अनियमि... PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

4

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने शनिवार को भारी तबाही मचा दी. अचानक बदले मौसम ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. सबसे दर्दनाक हादसा काकादेव इलाके में हुआ, जहां सड़क से गुजर रहे एक ऑटो पर अचानक एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया. हादसे में ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई, जिसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है.

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

घटना के बाद कानपुर की थाना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल रहा.

कई इलाकों में भारी नुकसान

आंधी-तूफान के चलते कल्याणपुर और किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं. तेज हवाओं के कारण बिजली के पोल भी उखड़ गए, जिससे शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

नगर निगम पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि बरगद के इस पुराने पेड़ की कटाई-छंटाई के लिए कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने इस हादसे के लिए नगर निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है.

प्रशासन अलर्ट, बहाली का काम जारी

फिलहाल कानपुर जिला पुलिस-प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है. बिजली विभाग और अन्य एजेंसियां नुकसान का आकलन कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश कर रही हैं. बात दें कि शनिवार शाम यूपी के कई जिलों- कानुपर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ में बारिश ने भारी तबाही मचाई. भीषण आंधी-तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!