Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore, मामला 72 बीघा जमीन फर्जी नामांतरण का,कलेक्टर शिवम वर्मा का साफ कहना राजस्व मामलों में अनियमि... PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज

1

नवांशहर:– पिछले दिनों चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर पर फेंके गए ग्रेनेड हमले के तार नवांशहर की बलाचौर तहसील के गांव भारापुर समीप मजारी के साथ जोड़ कर देखे जा रहे हैं। अत्यंत विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव सजावलपुर का एक युवक पुर्तगाल से बहुत लंबे समय के बाद छुट्टी काट कर जब वापस दिल्ली एयरपोर्ट से पुर्तगाल जाने लगा था, तो पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

क्या है मामला 
अत्यंत विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में जो विस्फोट हुआ था, उसका संबंध गांव भारापुर के एक विदेशी हैंडलर युवक से है, जो काफी समय से जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों में रह रहा है, उसने किसी अन्य व्यक्ति के जरिए एक नाई की दुकान मजारी अड्डे द्वारा कुछ बारुदी असला गांव सजावलपुर के एक युवक के माध्यम से आगे पहुंचाया बताया जा रहा है, जिसका उपयोग भाजपा कार्यालय विस्फोट से जुड़े होने की आशंका है।

परिजनों ने युवक के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई

गांव सजावलपुर के सुरिंदर सिंह पुत्र काबल सिंह ने एसएचओ सदर पुलिस स्टेशन, डीएसपी बलाचौर, एसएसपी नवांशहर को शिकायत दी कि उनका बेटा चरणजीत सिंह, उम्र 28 साल, जो पिछले दिन पुर्तगाल से लौटा था, वह जब वापस 2 अप्रैल को अपनी फ्लाईट द्वारा दिल्ली से पुर्तगाल जाने के लिए जब घर से 3:30 बजे के करीब जाने वाला था तो सिविल ड्रेस में आए 10-12 युवकों ने उसे घर से अगवा कर लिया। तीन अपहरणकर्ता वाहन जिनमें एक क्रेटा वाहन पीबी 65 बीजे 2243 और एक डिजायर वाहन पीबी 08 डीयू 8583 और एक अपंजीकृत वाहन चरणजीत को घर से ले गए। इस शिकायत की एक कॉपी पंजाब केसरी के हाथ भी लगी है जिसमें उपरोक्त सभी बातों का खुलासा किया गया है।

क्या कहते हैं सूत्र
सूत्रों के मुताबिक चरणजीत के पास कुछ सामान था, जिसे भारापुर के एक विदेशी लड़के ने नाई की दुकान से उठाकर आगे पहुंचाने के लिए कहा। ये सामान सूत्रों के मुताबिक मजारी अड्डे से आगे कहां गया, यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्र इस सामान को हथियार या गोला-बारूद बता रहे हैं और चरणजीत को उठा ले जाने वाली गाड़ियां पुलिस टीम इंटेलिजेंस विंग मोहाली/चंडीगढ़ से संबंधित हैं।

कहना है पुलिस अधिकारियों का
जब सदर बलाचौर पुलिस स्टेशन के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह से उपरोक्त के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मामला एसएसपी साहब के ध्यान में है। उन्होंने कहा कि यह अपहरण का मामला नहीं है, यह कानून व्यवस्था का मामला है। गौरतलब है कि उक्त घटना को लेकर पुलिस अभी तक मीडिया में कुछ भी खुलासा नहीं कर सकी है, लेकिन उक्त मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों के बीच दबी जुबान से यह चर्चा जोरों पर है कि युवक का अपहरण कर लिया गया है। परिजनों ने शिकायत दे दी है लेकिन उसका कोई नतीजा सामने नहीं आया है और यह मामला एक रहस्य बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!