Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ... Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर 'मौत का जुगाड़'! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्... Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमित... Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी ... Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप Shocking Incident: युवक के साथ हैवानियत! बंधक बनाकर मारपीट और नग्न कर अश्लील हरकत; पुलिस जांच शुरू

Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- ‘लौह पुरुष के विचार आज सबसे ज्यादा प्रासंगिक’

2

रांची:भारत रत्न और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर शनिवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया. सरदार पटेल स्मृति समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व मंत्री और रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह, मेयर रौशनी खलखो सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

राज्यपाल ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

सरदार पटेल स्मृति समिति द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर राज्यपाल और अन्य अतिथियों के राष्ट्र के महान सपूत ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ आधार प्रदान किया. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए थे. स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं में सरदार पटेल के विचारों और उनके योगदान को जानने में गहरी रुचि दिखाई दी.

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर को 1875 ई. को हुआ था और वर्ष 2026 में उनके जन्म के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में उनकी जयंती वर्ष समारोह अलग-अलग तिथियों पर मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य उनके विचारों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. सरदार पटेल को “लौह पुरुष” के रूप में जाना जाता है. उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया, वह सदैव अविस्मरणीय रहा. उन्होंने 500 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कर एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी.भारत आज जिस एकता और स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें सरदार पटेल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. उनके द्वारा किए गए कार्यों की बदौलत ही आज हम एक संगठित और सशक्त भारत में सांस ले रहे हैं.

सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत-राज्यपाल

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हमें आज भी लौह पुरुष के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जितने प्रासंगिक पहले थे, उतने ही प्रासंगिक आज हैं. राज्यपाल ने कहा कि बिस्मार्क से ज्यादा क्षमतावान थे. देश की एकता में सरदार पटेल का योगदान सबसे अधिक था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया.

कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल को सम्मान नहीं दियाः सीपी सिंह

वहीं पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल को सम्मान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक सरदार का नाम रहेगा. कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष को केंद्र में रखकर लिखी गयी स्मारिका का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!