Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amritsar High Alert: अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात! संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के स... Ludhiana Vigilance Action: लुधियाना में विजिलेंस का बड़ा धमाका! रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ ... Punjab Road Accident: चलती कार पर गिरा लोहे का भारी खंभा, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; बाल-बाल बचे यात्री Ludhiana Traffic News: लुधियाना की सड़कों पर 'मौत का जुगाड़'! खतरनाक वाहनों से बढ़ा हादसों का डर, प्... Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमला! पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, जांच तेज सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमित... Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी ... Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप

Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरिश का ध्यान

2

20 अप्रैल 2007 को इंडस्ट्री के सबसे मशहूर जोड़े ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी की थी. ये शादी और रिश्ता बॉलीवुड के गलियारों में सबसे ज्यादा जाने माने रिश्तों में से एक है. आज की डेट में भी इस पावर कपल को लोग उतना ही पसंद करते हैं. ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों की ही ग्लोबल लेवल पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और दिनभर दोनों ही सितारे लोगों से घिरे रहते हैं. फिर भी इतने काम के बीच दोनों मिलकर बेटी आराध्या की पेरंटिंग कर रहे हैं.

ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ने ही जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. दोनों को साथ में एक अरसा हो गया है. अभिषेक ने एक पॉडकास्ट में हालही में आराध्या की परवरिश के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि जब बात आराध्या की आती है, तो वहां दोनों के कोई सेट किए गए रूल्स नहीं है, बल्कि वो एक साथ मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं.

‘उदाहरण बनना चाहते हैं’

अभिषेक ने कहा- हमारे घर में हम दोनों (अभिषेक और ऐश्वर्या) ही आराध्या को ये नहीं बताते कि क्या सही है और क्या गलत है, बल्कि कोशिश करते हैं कि उनके लिए एक उदाहरण सेट कर सकें. हम दोनों इस बात की कोशिश करते हैं, जैसे ये कोई सेट रूल नहीं है कि मैं आराध्या को सेल्फ डिफेंस सिखाऊं और उनकी मम्मी उन्हें प्यार करना. सभी मेरी पत्नी को जानते हैं, वो खुद में आत्मनिर्भर हैं और इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मुझे किसी उन्हें कुछ सिखाना है या फिर ऐश्वर्या को. हम कर के दिखाते हैं.

हमारी दुनिया काफी अलग है

एक्टर ने आगे कहा- हमारी दुनिया काफी अलग है और आज का वक्त और दौर काफी अलग है, ऐसे में हमारे परिवार में कोई कॉम्पिटिशन नहीं है कि हमें इस तरह से उन्हें कुछ सिखाना है. हमें एक अच्छी जिंदगी जीनी है और वही हमारे बच्चे के लिए उदाहरण बनता है, क्योंकि आज का दौर ऐसा है कि जो हमारे लिए सही है, या फिर हमें सही लगता है, जरूरी नहीं है कि वो उनके लिए भी उसी तरह से सही हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!