Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

हार्दिक पंड्या पर टूटा KKR का कहर! 6 गेंदों में जड़े 5 छक्के-चौके, मैदान पर आया सबसे तेज फिफ्टी का तूफान

0 7

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार शुरुआत की. वानखेड़े स्टेडियम में इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने पावरप्ले में ही मुंबई की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं. केकेआर ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों में ही 69 रनों की तूफानी साझेदारी कर डाली. न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने मुंबई के गेंदबाजों पर जमकर दबाव बनाया. दोनों खिलाड़ियों ने खासतौर पर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को निशाना बनाया.

KKR ने किया हार्दिक पंड्या का बुरा हाल

हार्दिक पंड्या ने पावरप्ले में दो ओवर फेंके और कुल 29 रन खर्च कर दिए. उनका दूसरा ओवर तो काफी महंगा साबित हुआ. इस ओवर में केकेआर ने 26 रन ठोक दिए, जिसमें एक रन लेग बाई का था. बाकी गेंदों पर फिन एलेन और रहाणे ने 2 छक्के और 3 चौके जड़ दिए. जो आईपीएल इतिहास में हार्दिक पंड्या का दूसरा सबसे महंगा ओवर साबित हुआ. जिसके मुंबई की टीम शुरुआती दौर में ही दबाव में आ गई.

इस तूफानी शुरुआत की बदौलत केकेआर ने सिर्फ 3.5 ओवर यानी 23 गेंदों में ही अपना 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया. यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है. इस दौरान फिन एलेन और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर कई बड़े शॉट खेले, लेकिन शार्दुल ठाकुर की एक शानदार गेंद पर फिन एलेन अपना विकेट गंवा बैठे, जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने 69 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. फिन एलेन 17 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

अजिंक्य रहाणे ने ठोका अर्धशतक

फिन एलेन भले ही अच्छी शुरुआत दिलाकर आउट हो गए, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने अपने तूफानी अंदाज को जारी रखा और 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. ये आईपीएल में उनका 34वां अर्धशतक है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!