Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी पर लगेगा ब्रेक, अगले 4 दिन तक गरजेंगे बादल, 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी

0 37

भोपाल: मध्य प्रदेश में तेज गर्मी पर सोमवार से फिर ब्रेक लगने जा रहा है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित करीबन 30 जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ तेज बौछारों की चेतावनी जारी की है. इससे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

अगले 4 दिन कहां कैसा रहेगा मौसम

30 मार्च को प्रदेश के मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, नर्मदापुर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में बारिश हो सकती है. इनमें कई जिलों में कई स्थानों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है.

31 मार्च को प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ तेज बौछारों की चेतावनी जारी की है.

1 अप्रैल को प्रदेश के मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, रायसेन, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, देवास, इंदौर, झाबुआ जिले में बारिश हो सकती है. इनमें कई जिलों में कई स्थानों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है.

2 अप्रैल को प्रदेश के मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, रायसेन, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, देवास, इंदौर, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर और सागर जिले में बारिश हो सकती है. इनमें कई जिलों में कई स्थानों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है.

इसलिए बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक “उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उसके आसमान पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है. इसके अलावा एक टर्फ लाइन बिहार से झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे मौसम बदल रहा है.

इससे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, खंडवा में सबसे ज्यादा 38.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान कटनी के करौंदी में 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!