Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Indore Development News: इंदौर को 1356 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने रखी परियोजनाओं की आधारशिला

0 145

इंदौर: मां नर्मदा प्रदेश की जीवनरेखा है और उनके आशीर्वाद से मध्य प्रदेश में विकास की धारा बह रही है. ये बातें आज रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नर्मदा के चौथे चरण के भूमि पूजन के अवसर पर कहीं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इंदौर को पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए मां नर्मदा जल के चतुर्थ चरण के तहत अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया.

सीएम ने नर्मदा चतुर्थ चरण के तहत 1356 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

इस दौरान उन्होंने इंदौर के रामसर साइट सिरपुर में 62.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एसटीपी प्लांट का भी लोकार्पण किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे इंदौर शहर के लिए आगामी 25 वर्षों की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र योजना बनाई गई है. जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा.

जल संसाधन मंत्री ने कहा, परियोजना का लक्ष्य लगभग 900 एमएलडी जल आपूर्ति सुनिश्चित करना

उन्होंने कहा केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के 25 जिलों को लाभ मिलेगा, वहीं पार्वती-कालीसिंध-चंबल (PKC) परियोजना से मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के 13 जिलों में सिंचाई एवं पेयजल की सुविधाएं सुदृढ़ होंगी. उन्होंने शिप्रा नदी के पुनर्जीवन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आगामी सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालु शिप्रा के स्वच्छ जल में स्नान कर सकेंगे.

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, वर्ष 2040 तक इंदौर की अनुमानित 65 लाख जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए जल प्रबंधन की अग्रिम तैयारी करना नगर निगम की दूरदर्शिता का प्रतीक है. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने संबोधित करते हुए शहरवासियों को 1356 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण जल परियोजना का लक्ष्य लगभग 900 एमएलडी जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

साल 2040 तक इंदौर की जल प्रबंधन की अग्रिम तैयारी करना नगर निगम की दूरदर्शिता का प्रतीक

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, नर्मदा के दूसरे और तीसरे चरण के माध्यम से आज करीब 450 एमएलडी पानी इंदौर पहुंच रहा है, जिससे 35 लाख से अधिक आबादी को जलापूर्ति हो रही है. उन्होंने बताया, चौथे चरण के पूर्ण होने पर वर्ष 2029 तक 900 एमएलडी पानी इंदौर पहुंचेगा, जिससे लगभग 65 लाख नागरिकों को जलापूर्ति सुनिश्चित होगी.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपये के पेयजल आपूर्ति संबंधी कार्यों का भूमि पूजन किया. इन कार्यों में पैकेज-एक के अंतर्गत 1650 एमएलडी इंटेक, 400 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशन एवं आधुनिक जल इंफ्रास्ट्रक्चर, पैकेज-2 के अंतर्गत 39 किलोमीटर ग्रेविटी पाइपलाइन, 2870 मीटर लंबी टनल एवं क्लोरिनेशन प्लांट शामिल है.

वहीं पैकेज-3 के अंतर्गत 20 नए ओवरहेड टैंक, 29 पुराने टैंकों का उन्नयन, 685 किलोमीटर पाइपलाइन और 1.26 लाख नवीन कनेक्शन तथा पैकेज-4 के अंतर्गत 20 नए ओवर हेड टैंक, 46 पुराने टैंको का उन्नयन, 892 किलोमीटर पाइपलाइन और 1.21 लाख नवीन कनेक्शन देने के कार्य शामिल हैं. कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, विशेष रूप से मौजूद थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!