Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर नगर निगम ने बढ़ाया सम्पत्तिकर का दायरा,आत्मनिर्भर बनने के लिए आमजनता की जेब पर डाला जा रहा डाक... IDA,मतलब सबकुछ हो सकता है, संपदा अधिकारी ने आउट सोर्स कर्मचारी को किया रवाना,मगर अब प्रशासनिक अधिका... कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की "सनातन प्रीमियर लीग" शहरभर में अवैध होर्डिंग का कब्जा! इधर इंदौर नगर निगम... हेलमेट,,,औपचारिकता और मात्र फोटोबाजी,खुद नियम बताने वालों को ही नहीं अपनी जान का ख़्याल। युद्ध और अफवाह,सरकार सरकारी महकमा चुस्त, व्यवसायिक उपयोग करने वालों की नाक में कर रखा दम,इधर हजारों ... मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार...

इंदौर नगर निगम ने बढ़ाया सम्पत्तिकर का दायरा,आत्मनिर्भर बनने के लिए आमजनता की जेब पर डाला जा रहा डाका,इधर आम व्यक्ति का जिम्मेदारों से सवाल, क्या हमसे वसूले पैसे से निर्माणों पर ही होंगे निर्माण,या नए कार्य?

0 144

इंदौर नगर निगम के नए नए फरमान,आत्मनिर्भर बनने के लिए आमजनता की जेब पर डाका, एमओएस, गार्डन, पार्किंग की जमीन पर भी निगम वसूलेगा सम्पत्तिकर,इधर आम व्यक्ति का जिम्मेदारों से सवाल, वसूली गई राशि से निर्माणों पर निर्माण से लुटाएंगे गाढ़ी कमाई।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम को राज्य सरकार ने आत्मनिर्भर बनने की राह पर छोड़ दिया हैं। लिहाजा अब इंदौर नगर निगम की आत्मनिर्भर की इस राह में आमजनता की जेब पर सीधा असर हो रहा हैं। दरअसल नगर निगम के जिम्मेदारों ने संपत्तिकर के दायरे को बढ़ाते हुए अब पार्किंग,एमओएस,और घरों के बगीचों को भी इसके दायरे में डाल दिया हैं। लिहाजा ऐसे हालातों में आमजनता की जेब पर डाका डलने वाला हैं। इधर शहर की ही जनता का इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव,निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल सहित अन्य जिम्मेदारों से सवाल है कि आखिरकार जनता से वसूला गए इस पैसे से आखिर निगम करेगा क्या। क्योंकि निगम खजाने को खाली करने वालों से जनता पूछ रही है कि आखिरकार एक नहीं कई बार एक ही निर्माण कार्य सड़क, पेवर जैसे कार्यों के खुटाया जाएगा।

बढ़े टैक्स से जनता आक्रोशित।

इंदौर नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए प्रॉपर्टी टैक्स का शहर में जमकर विरोध हो रहा हैं। और आमजनता इस फैसले से खासी आक्रोशित हैं। यही नहीं जनता अब जिम्मेदारों से सवाल कर रही है कि आखिर खजाने का पैसा गया कहां जो अब नए नए टैक्स जनता पर थोपे जा रहे हैं।

संपत्ति जनता की,टैक्स तो देना होगा।

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव से जब उक्त मामले को लेकर पूछा तो उनका कहना था कि जो भी मकान है,और उसमें जो भी गतिविधि हो रही हैं उसकी जिम्मेदारी खुद संपत्तिधारक की हैं। वह एमओएस,पार्किंग और गार्डन में क्या करती है ये उनकी मर्जी लेकिन टैक्स तो अदा करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!