Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

दिग्गी का पार्टी में घटता कद! पटवारी गुट का हमलों पर हमला,इधर आवाज़ उठाने वाले इंदौरी कांग्रेसी को चिंटू समर्थक की खुली धमकी,पुलिस तक पहुंचा पूरा मामला। ।

0 434

मामला दिग्विजय सिंह को चिंटू चौकसे द्वारा अपशब्द कहने का।

कार्यवाही की मांग करने वाले इंदौरी कांग्रेसी को मिली धमकी। पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चढ्ढा और दो दो पदों पर काबिज चिंटू चौकसे के वायरल ऑडियो क्लिप के बाद से ही कांग्रेस में बवाल मचा हुआ हैं। दरअसल एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व तक उक्त मामले में चुप्पी साधे बैठे हुए है तो वहीं दूसरी तरफ उक्त मामले को उठाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर पार्टी द्वारा ठोस कार्यवाही की मांग करने वाले शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव को अब सोशल मीडिया सहित अन्य जरियों से धमकियां मिल रही हैं। जिसे लेकर देवेंद्र सिंह यादव ने पंढरीनाथ थाने में चिंटू चौकसे समर्थक लोकेश हार्डिया की शिकायत की है। दरअसल यादव का दावा है कि उनकी जान को चिंटू चौकसे सहित अन्य लोगों से खतरा हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता की इज़्ज़त की खराब क्या पार्टी कार्यवाही नहीं करेगी।

देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चिंटू चौकसे और सुरजीत सिंह चढ्ढा के वायरल ऑडियो क्लिप में चिंटू चौकसे जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के लिए शब्दों का उपयोग कर रहे है वह अशोभनीय हैं। जबकि पीसीसी चीफ पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने मुंह पर हाथ रख रखा है जो काफी दुखद है। जबकि उनके द्वारा आवाज़ उठाने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं। यादव ने कहा कि चिंटू समर्थकों से उनकी जान को खतरा हैं।

भाजपा ले रही चुटकी।

इधर उक्त मामले में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को सलाह दी है कि वह शिकायत करें भाजपा सरकार उन्हें न्याय दिलवाएगी। क्योंकि खुद उनकी पार्टी के नेता ही उनके साथ नहीं खड़े हैं।

दिग्विजय सिंह का घटता पार्टी में कद।

चिंटू चौकसे ने इंदौर के मामले में दिग्विजय सिंह द्वारा हस्तक्षेप करने पर पहले ही दिग्विजय सिंह को खरी खोटी सुना दी थी। इधर बताया जा रहा है कि दिग्गी का पार्टी में कद और वजन कम होता जा रहा है जिसकी वजह से पटवारी गुट दिग्गी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!