Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

INDORE ट्रिपल इंजन सरकार का दर्द झेल रही शहर की जनता,90 प्रतिशत पेयजल दूषित,कांग्रेस करेंगी मुख्यमंत्री से वॉटर ऑडिट की मांग- जीतू पटवारी

0 218

ट्रिपल इंजन सरकार का दर्द झेल रही इंदौर की जनता,90 प्रतिशत पेयजल दूषित,कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री से ज्यादा वॉटर ऑडिट की माँग।

इंदौर।
भाजपा बार बार दलीलें दे रही है कि केंद्र,राज्य और नगर निगम में एक ही दल की ट्रिपल इंजन सरकार होने से इंदौर सहित प्रदेश का विकास होगा। धन की कमी नहीं होगी ,योजनाओं को समय पर स्वीकृति मिलेगी और जनता बेहतर जीवन यापन कर सकेगी। लेकिन इसके उल्टे शहर की जनता ट्रिपल इंजन सरकार की मार झेल रही हैं। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने चर्चा में दावा किया है कि कांग्रेस ने जो वॉटर ऑडिट करवाया है उसमें शहर के 90 प्रतिशत क्षेत्रों का पानी दूषित है और पीने योग्य तक नहीं हैं। पटवारी ने कहा कि यह जनता के साथ धोखा है क्योंकि इंदौर की जनता ने 9 भाजपा विधायक ,उनमें से दो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,तुलसी सिलावट ,सांसद ,महापौर और बहुमत के भाजपा पार्षद को चुना है। लेकिन फिर भी शहर की जनता भीषण जनसंकट दूषित पेयजल,और अव्यवस्थाओं की मार झेल रही हैं।

7 विधानसभा क्षेत्र 240 सेम्पल सभी फेल!

 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस ने इंदौर की कुल 7 विधानसभा क्षेत्र से 240 पानी के सैंपल लिए थे। लेकिन जांच ने चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा उपलब्ध पेयजल दूषित है और पीने योग्य नहीं हैं। उन्होंने बताया कि भागीरथपुरा में इसी दूषित पेयजल की वजह से 36 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लिहाजा अब कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को उक्त रिपोर्ट सौंपते हुए दोबारा जांच की मांग करेगी। ताकि दूध के दूध और पानी पानी हो जाएगा।

भूजल स्तर तालाबो पर जताई चिंता।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शहर के कुल तालाबों में से 6 तालाबों के सूखने और भूजल स्तर गिरने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वॉटर हार्वेस्टिंग के नाम पर इंदौर नगर निगम सिर्फ बजट ख़ुटाने का काम कर रहा है जबकि हकीकत यह है कि करोड़ों रुपया मात्र बर्बाद किया गया न कि नगर निगम ने कोई काम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!