Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल Gurdaspur Gas Leak: गुरदासपुर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, एहतियातन खाली करवाया गया पूरा इलाका Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज ₹5000 से ज्यादा सस्ती हुई चांदी; दे... Gurdaspur News: गुरदासपुर में दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद हाई अलर्ट, बाजारों में पुलिस क... Shambhu-Ambala Rail Track Blast: रेल ट्रैक ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार Sirsa News: सिरसा में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग, रोडवेज चालकों की बहादुरी से अस्पताल के मरीजों... Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के बीच आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले 3 दिन आपके जि... CBSE School New Rules: सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठ... Amritsar Excise Raid: अमृतसर के भिंडा सैदां में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लावार... BJP Leader Threat: भाजपा युवा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप

UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

70

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में एक दारोगा महिला को लात मार कर थाने के अंदर ले जाता है और किसी ने दारोगा का यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस की किरकिरी को देखते हुए आलाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं.

वायरल वीडियो सुमेरपुर थाने के सामने का बताया जा रहा है जहां एक रिक्शा चालक का किसी महिला से विवाद हो गया. महिला ने रिक्शा चालक को मारना पीटना शुरू कर दिया, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन कार्रवाई के दौरान कानून का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करते नजर आए. महिला का विवाद निपटाने के दौरान दारोगा शिवाशंकर पांडेय महिला की गलती से इतना नाराज हुए की उसे लात मार थाने के अंदर ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गए.

रिक्शा चालक से हुई थी बहस

महिला का रिक्शा चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. महिला ने रिक्शा चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी थी. ठीक पुलिस थाने के बाहर इस घटना के बाद दारोगा शिव शंकर पांडेय तुरंत मौके में पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने महिला और रिक्शा चालक से बात की तो पूरी घटना में महिला की गलती नजर आई. इसी बात से वो आक्रोशित हो गए और महिला को वहां से हटाते हुए पुलिस थाने ले जाते समय उसे लात मार दी. इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब पुलिस की किरकिरी का कारण बन रहा है.

अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

दारोगा द्वारा महिला को लात मारने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सदर सीओ राजेश कमल ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिस सोशल मीडिया सेल की माने तो महिला रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर रही थी, जिसका बीच बचाव दारोगा शिव शंकर पांडेय ने किया था और इसी दौरान उसने यह घटना हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!