Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर भी कांप उठे

84

IRS Daughter Murder: दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी स्थित कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना सिम बंद कर दिया था और एक होटल में जाकर छिप गया था. सिम बंद होने के बाद भी पुलिस ने उसकी लोकेशन को ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार किया.

वारदात के बाद आरोपी पास के एक पार्क में छिपा रहा और फिर ऑटो लेकर द्वारका पहुंचा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक तक पहुंची, जिसने आरोपी की पहचान कर होटल की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने अपना सिम कार्ड बंद कर दिया था, लेकिन वह होटल के वाई-फाई के जरिए इंस्टाग्राम पर अपने चचेरे भाई से संपर्क में था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस की गई.

वारदात से पहले की थी रेकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ युवती पर हमला किया बल्कि बेहोशी की हालत में उसे एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक घसीटकर लॉकर खोलने की कोशिश भी की थी. जांच में सामने आया कि राहुल मीणा वारदात वाले दिन पहले से ही घर के आसपास छिपा हुआ था. जैसे ही युवती के माता-पिता जिम के लिए निकले, वह घर में घुस गया.

नहीं दी लाॅकर की चाबी, तो राॅड के किया हमला

उसने युवती से लॉकर की चाबी मांगी, लेकिन उसने देने से इनकार कर किया. इसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से उस पर कई बार हमला किया. हमले के बाद घायल युवती बेहोश हो गई. आरोपी ने इसके बाद दुष्कर्म किया और फिर उसकी उंगली का इस्तेमाल कर लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उसने लॉकर तोड़कर नकदी और सामान की लूट की.

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती की मौत गला घोंटने से हुई. शरीर पर संघर्ष के कई निशान मिले हैं, जिनसे साफ है कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी. चेहरे पर गहरे घाव और नाक की हड्डी में फ्रैक्चर भी पाया गया है.

आरोपी पर 7 लाख का कर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राहुल ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और करीब सात लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है. इसी वजह से उसने लूट की योजना बनाई. पीड़ित परिवार ने पहले उसकी आर्थिक मदद भी की थी, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद वह बदला लेने की फिराक में था.दिल्ली पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार और लूटी गई रकम की बरामदगी में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!