Chhindwara Political Drama: पार्षद ने कमिश्नर को दी गंदे पानी की बोतल और कहा- ‘इसे पीकर देखिए’, निगम दफ्तर में टेबल पर बैठकर दिया धरना
छिन्दवाड़ा : नगर निगम में परिषद की बैठक के बीच जमकर सियासी ड्रामा चला. बैठक के दौरान भाजपा पार्षद ने गंदे पानी से भरी बोतल निकाल कर नगर निगम कमिश्नर को थमा दी और कहा कि यह गंदा पानी पीकर बताएं. इतना ही नहीं पार्षद कमिश्नर की टेबल के ऊपर जाकर बैठ गए. अपने अजीबोगरीब विरोध को लेकर पार्षद ने कहा कि नगर निगम पानी का किराया तो बराबर ले रहा है लेकिन गंदा पानी पिलाया जा रहा है, ऐसे में निगम कमिश्नर वो पानी पीकर दिखाएं जो जनता को पीना पड़ रहा है.
पार्षद का विरोध देख हर कई हक्का-बक्का
छिंदवाड़ा नगर निगम में परिषद की बजट बैठक चल रही थी, इसी को लेकर कांग्रेस के पार्षद विरोध कर रहे थे. लेकिन सभी तब हक्के-बक्के रह गए जब वार्ड नंबर 42 के भाजपा पार्षद संदीप सिंह चौहान ने गंदे पानी से भरी बोतल निकाल कर नगर निगम कमिश्नर चंद्र प्रकाश राय को थमा दी और कहा कि यह गंदा पानी आप पीकर बताइए. इसके बाद पार्षद कमिश्नर महापौर और नगर निगम अध्यक्ष की टेबल पर बैठकर धरना देने लगे.
बीजेपी कर रही है ठीक काम, अधिकारी कर रहे हैं बदनाम : चौहान
भारतीय जनता पार्टी में की मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है. पार्टी हर घर में नल से जल पहुंचने के लिए प्रयासरत है, स्वास्थ्य के प्रति लगातार बेहतर से बेहतर काम हो सके इसका ध्यान रखा जाता है लेकिन कुछ अधिकारी हैं जो सरकार के कार्य को ठीक से जनता तक नहीं पहुंचाते और इससे पार्टी की छवि खराब होती है. छिंदवाड़ा नगर निगम में भी यही हो रहा है नगर निगम कमिश्नर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. इसके पहले भी सीवरेज के काम में बड़ी लापरवाही बरती गई. वे जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के साथ अगर गलत होगा तो हम जनता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.”
नगर निगम का बजट हुआ पेश
नगर निगम छिंदवाड़ा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया, जो नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 97 के अंतर्गत आय-व्यय के अनुमान के आधार पर तैयार किया गया है. बजट में कुल 305 करोड़ 95 लाख 3 हजार 500 रु की आय व 305 करोड़ 94 लाख 88 हजार 500 रु का खर्च निर्धारित किया गया है. इसमें राजस्व आय 154.59 करोड़ रु, पूंजीगत आय 151.35 करोड़ रु व राजस्व व पूंजीगत व्यय भी इसी अनुपात में निर्धारित किए गए हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.