Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
JTET 2026 Row: जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों की कमेटी में दरार; 3:2 के बहुमत से भोजपुरी-मगही को शामि... Deoghar Murder Case: देवघर में महिला चाय दुकानदार की हत्या की गुत्थी सुलझी; शक में पति ही निकला काति... Jharkhand Voter List: झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण; सर्वदलीय बैठक में आयोग को... Dhanbad Sumit Murder Case: धनबाद के चर्चित सुमित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; दो दोषियों को उम... Jamshedpur National Conference: जमशेदपुर में पर्वतों और नदियों के संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन; सरयू... Pakur Court Inspection: पाकुड़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद; व्यवहार न्यायालय और मंडल कारा ... Punjab Police Action: नूरमहल थाने के वायरलेस ऑपरेटर पर एक्सीडेंट की FIR दर्ज; एक्सीडेंट के बाद से ड्... Punjab Politics: 'केजरीवाल सामने आएं और जवाब दें'—हरभजन सिंह के आरोपों पर सुखपाल खैहरा का बड़ा हमला Faridkot Politics: अकाली नेता बंटी रोमाणा पर FIR दर्ज; चुनाव नामांकन जांच के दौरान एसडीएम से बहस के ... Ludhiana Crime: लुधियाना में कांग्रेस नेता मनवीर धालीवाल से 11 लाख की ठगी; टेंडर दिलाने के नाम पर मो...

Shivpuri Road Accident: शिवपुरी में बेकाबू बस दुकानों और गुमटियों में घुसी, हादसे के बाद भड़की भीड़ ने किया पथराव

0 16

शिवपुरी: कोलारस कस्बे में रविवार की दोपहर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी गुमटियों में घुस गई. हादसे में दो लोग घायल हो गए. जबकि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया. हादसे में दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है.

अनियंत्रित होकर दुकानों और गुमटियों में घुसी

बताया जा रहा है अशोकनगर-शिवपुरी के बीच चलने वाली बस 29 मार्च शनिवार को अशोकनगर से शिवपुरी की ओर जा रही थी. इसी दौरान दोपहर को जब बस कोलारस पहुंची तो कस्बे में स्थित गुरुद्वारा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सब्जी के ठेलों सहित चार-पांच गुमटियों में टक्कर मारती हुई अंदर घुस गई. इस हादसे में राहुल पुत्र जालिम कुशवाह सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया. जो वहां सब्जी खरीद रहा था.

लोगों में मची चीख-पुकार

दुकानदारों का कहना है कि जब बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर दुकानों में घुसी, तो चीखपुकार मच गई. वह दुकान छोड़कर काफी दूर तक भागे, इस कारण उनकी जान बच गई, अन्यथा वह भी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो जाते. दुकानदारों के अनुसार इस हादसे में करीब चार सब्जी के ठेले और पांच गुमटियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

यात्री बोले अचानक बेहोश हो गया था ड्राइवर

बस में सवार यात्रियों की माने तो जिस समय बस कोलारस से शिवपुरी की ओर बढ़ी, तभी अचानक बस का चालक सुनील जोशी निवासी अशोकनगर बेहाेश होकर स्टेयरिंग पर गिर गया. जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गई. हालांकि अचानक से उसे होश आया तो वह बस से कूद कर भागा, लेकिन मुश्किल से 100-200 फीट दौड़ने के बाद ही धर्मेन्द्र राठौर की कबाड़े की दुकान के पास जाकर फिर से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. इसके बाद डायल-112 का स्टाफ ड्राइवर को लेकर पहले संजीवनी हास्पिटल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने चालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी. कोलारस के शासकीय अस्पताल में ड्राइवर का इलाज चल रहा है.

कागजों में बंद कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश, हकीकत जुदा

बात अगर नियमों की करें तो, जून 2025 में कोलारस के 23 वर्षीय युवा व्यवसायी अंकित गुप्ता की सड़क हादसे में उस समय मौत हो गई थी, जब वह शाम को अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे. घटना के दौरान एक ट्रक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गया. अंकित की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद कोलारस में आंदोलन हुआ, बाजार बंद किया गया. जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने नियम बनाया कि कोई भी भारी वाहन रात 9 बजे तक कस्बे के अंदर प्रवेश नहीं करेगा.

कुछ दिन तो इस नियम का पालन हुआ, लेकिन बाद में कागजों में तो दिन के समय में कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश बंद है, लेकिन वास्तविकता में 24 घंटे भारी वाहन कस्बे में प्रवेश कर रहे हैं. इस मामले कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है “इस घटना में 2 लोगो को चोट आई है. जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. बस को जब्त कर लिया है. उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!