Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Barmer Weather: बाड़मेर के बायतु में कुदरत का करिश्मा! 47 डिग्री के टॉर्चर के बीच झमाझम बारिश और ओला... Bastar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोप... Indore Politics: कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर-1 निधि जुटाने में फिसड्डी! संगठन ने मांगा हिसाब,... Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्... MP Politics: 'पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा', सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP... MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जा... MP News: उज्जैन पुलिस का 'जीवन रक्षक' अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का न... MP News: मऊगंज में खाकी का मानवीय चेहरा, 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी; बचाई गाय की जान MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पा...

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की “सनातन प्रीमियर लीग” शहरभर में अवैध होर्डिंग का कब्जा! इधर इंदौर नगर निगम को राजस्व का चुना,फिर भी जिम्मेदारों के मुंह में जम गया दही।

0 502

सनातन प्रीमियर लीग , शहरभर में अवैध होर्डिंगों का मकड़जाल,इधर नियम पसंद नगर निगम के जिम्मेदार है कहां! न कोई अनुमति,फिर भी पूरे शहर में ठोक दिए होर्डिंग।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों के दो चेहरे और दो पक्षीय कार्यशैली हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। दरअसल शहरभर में कोई भी आयोजन हो या फिर कोई अन्य प्रोग्राम। उसे लेकर इंदौर नगर निगम ने हमेशा से ही एक पॉलिसी अपनाई है कि बिना अनुमति, अवैध होर्डिंग को नगर निगम जीरो टॉलरेंस के तहत समेट लेता हैं। लेकिन वही दूसरी तरफ कई आयोजक ऐसे भी होते है जो इंदौर नगर निगम को खुलेआम मुंह चिढ़ाते हैं लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार उसे लेकर सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। दरअसल शहर के नेहरू स्टेडियम में 12 मार्च से कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा आयोजित सनातन प्रीमियर लीग का आगाज हुआ हैं। लेकिन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के उक्त आयोजन को लेकर सबसे बड़ी खामी जो सामने आई है वह है शहरभर में फैले सनातन प्रीमियम लीग के अवैध होर्डिंग। जिसे लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाले निगमायुक्त,अपर आयुक्त हो या फिर खुद मेयर पुष्यमित्र भार्गव या फिर राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान सभी के मुंह में दही जम गया हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि शहरभर में सनातन प्रीमियर लीग के जितने होर्डिंग्स लगे हैं। उनमें अधिकांश अवैध तरीके से तान दिए गए हैं। जिसकी अनुमति आयोजक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा इंदौर नगर निगम से ली ही नहीं हैं।

BRTS पाट दिया होर्डिंगों से।

शहरभर सहित पूरे BRTS पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के उक्त आयोजन के अवैध होर्डिंग,प्रचार सामग्री से पूरे मार्ग को भर दिया गया हैं। आयोजक द्वारा यहां,वहां कहीं भी अपनी मनमर्जी से उक्त आयोजन के फ्लेक्स होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। जिसे लेकर इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों के पास भी कोई जवाब नहीं है कि आखिरकार किसकी अनुमति से शहर को इतने होर्डिंगों से पाट दिया गया।

बिना अनुमति ही ठोक दिए प्रचार बोर्ड।

निगम के जिम्मेदार सनातन प्रीमियम लीग के इन अवैध होर्डिंग को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन निगम के ही विश्वनीय सूत्र बता रहे है कि सनातन प्रीमियर लीग आयोजक देवकीनंदन ठाकुर ने उक्त आयोजन को लेकर इंदौर नगर निगम से कोई भी किसी भी अनुमति के बिना ही कई ऐसे अवैध लगा दिए हैं। जिनकी अनुमति भी नहीं ली गई हैं। और जहां की ली भी है तो उससे कही अधिक होर्डिंग लगाए जा चुके हैं।

जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाले है गायब

इधर अवैध होर्डिंग प्रचार सामग्री को लेकर मेयर सहित निगमायुक्त,अपर आयुक्त जीरो टॉलरेंस की बातें कहते है। जबकि सनातन प्रीमियर लीग के बहाने आयोजक ने इंदौर नगर निगम को राजस्व की भी हानि पहुंचाई हैं लेकिन उक्त मामले को लेकर जिम्मेदारों के मुंह में दही जम गया हैं। कार्यवाही तो ठीक जिम्मेदार उक्त मामले के बारे में कुछ भी कहने से बचते फिर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!