Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल।

जनता को परेशान किया,तो किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं,मै सड़को पर उतरूंगा और कार्यवाही भी करवाऊंगा,निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों पर भड़के इंदौर मेयर भार्गव।

0 426

जनता परेशान होगी तो मैं तो सड़को पर उतरूंगा और फटकार के साथ कार्यवाही भी करवाऊंगा। शहर की सड़को को बदहाल कर दिया और अब सुधारने में देरी क्यों और किसलिए मेट्रो प्रोजेक्ट अधिकारियों पर बिफरे इंदौर मेयर भार्गव।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की अलग अलग निर्माण एजेंसियों जिनमें PWD, IDA,MPRDC, और मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की नींद उड़ा रखी हैं। जिस तरह से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सड़क पर उतरते हुए जनता की परेशानियों को समझते हुए अब अधिकारियों की लू उतारी हैं। उसे देखते हुए अब इन निर्माण एजेंसियों के अधिकारी भी हैरान परेशान हैं। और ताबड़तोड़ अब उन्होंने बदहाल की जा चुकी सड़को को दुरुस्त करना शुरू कर दिया हैं। जबकि मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि जनता को परेशानी हुई तो वह अब तो किसी भी स्थिति ने सहन नहीं करेंगे।

बन रही सर्विस रोड

PWD,IDA, MPRDC और मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से शहर की बदहाल हुई है। और खराब सड़को की वजह से दुर्घटनाएं हुई हैं। उसे देखते हुए इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव एक्शन मोड पर आ गए हैं। उन्होंने LIG,सत्य साईं चौराहे, बापट चौराहा,विजय नगर ,अरविंदो मार्ग, और मुसाखेड़ी चौराहे पर बन रहे ब्रिज की वजह से सड़के पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। लेकिन मेयर की फटकार के बाद लापरवाह अधिकारियों ने ऐसे स्थानों पर सड़को को दुरुस्त करना शुरू कर दिया हैं।

महापौर बोले जनता को कष्ट दिया तो मैं सहन नहीं करूंगा।

मेट्रो प्रोजेक्ट अधिकारियों और इंदौर विकास प्राधिकरण अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जनता को कष्ट हुआ और जनता परेशान हुई तो वह किसी भी हालत भी सहन नहीं करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!