Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार...

PMAY योजना रहवासियों के लिए बनाए गुलमर्ग परिसर को तथाकथित लोगों ने बनाया अय्याशी का अड्डा,कनाड़िया पुलिस कर रही जांच,आवासीय फ्लैट को होटल बनाने वाले हुए फरार।

0 452

PMAY के गुलमर्ग परिसर में चल रहे होटल,रहवासियों ने बुलाई पुलिस कनाड़िया पुलिस ने युवक युवतियों को पकड़ा,आवासीय उपयोग हेतु आवंटित फ्लैट्स को होटल बनाने वाले हुए रफूचक्कर।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

कनाड़िया पुलिस को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाए गए गुलमर्ग परिसर रहवासियों ने एक ऐसे मामले की शिकायत की हैं। जिसके तहत आवासीय उपयोग हेतु आवंटित फ्लैट्स को कुछ तथाकथित द्वारा होटल बना दिया गया। इधर कनाड़िया पुलिस को उक्त मामले की भनक लगते ही ये तथाकथित फ्लैट मालिक,किरायेदार फिलहाल फरार हो गए हैं। जिनकी कनाड़िया पुलिस तलाश कर रही हैं।

दरअसल मामला कुछ यूं है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाए गए गुलमर्ग परिसर के ब्लॉक बी 11 के फ्लैट नंबर 806 को फ्लैट मालिक यश मिश्रा ने किरायेदार अंकुश पटेल को किराए पर दिया। और अंकुश ने इसे OYO होटल की तर्ज पर चंद घंटों के लिए युवक युवतियों को किराए पर देना शुरू कर दिया। जिसकी भनक स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने कनाड़िया पुलिस को उक्त मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस यहां पहुंची। और चार युवकों और दो युवतियों से पूछताछ के लिए उन्हें थाने लेकर गई। जिन्होंने बताया कि उनसे भी एक ऐप के माध्यम से अंकुश पटेल मामले ने एक दिन के लिए 2000 रुपए किराया वसूलते हुए उक्त फ्लैट किराए पर दिया था। लिहाजा पुलिस पूछताछ के बाद अब अंकुश पटेल और फ्लैट मालिक यश मिश्रा की तलाश कर रही हैं।

पुलिस जवान को चकमा देते हुए फरार
रहवासियों की शिकायत के बाद कनाड़िया पुलिस के एक जवान ने अंकुश पटेल को दबोच लिया था। लेकिन वह पुलिस जवान को चकमा देते हुए फरार हो गया हैं।

थाना प्रभारी ने दिया रहवासियों को आश्वासन रहवासी क्षेत्र में नहीं चलेगी ऐसी गतिविधि।

कनाड़िया थाना पहुंचे रहवासियों को थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने आश्वासन दिया है कि युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही हैं। और अंकुश पटेल सहित फ्लैट मालिक यश मिश्रा की भी तलाश की जा रही है,उन्होंने कहा कि रहवासी क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!