Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ...

हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट,हुई जांच तो नगर निगम,T&CP,आबकारी जैसे विभागों की बंदरबांट के खुलेंगे राज़

0 630

मामला हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट का,

रहवासी एरिया रहवासियों की भी थी आपत्ति,पूर्व वित्त मंत्री राघव जी ने कहा था, स्थानीय लोगों को कि रहवासी एरिया में ही तो चलता है बार।

इसके अलावा मामला सबसे बड़ा यह कि, आवासीय भूखंड ida के, दो भूखंडों को कैसे मिली थी, संयुक्तिकरण अनुमति टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के दागदार भी नपेंगे, नगर निगम भी शंका के घेरे में आवासीय पर कर्मशियल का नक्शा कैसे हो गया पास।

वाह यह भी बड़ी बात है कि नगर निगम जैसे जिम्मेदार विभाग से ida रिकॉर्डों में आवासीय दर्ज प्लाटों पर संयुक्तिकरण करते हुए आवासीय प्लाट को सांठगांठ करते हुए कर लिया कर्मशियल।

इंदौर।
इंदौर नगर निगम,टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग तथा कथित विभागों जिम्मेदारों से सांठगांठ करते हुए हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक ने खेल कर दिया है। दरअसल उक्त प्लॉट को लेकर संचालक यहां वहां दलील दे रहा है कि हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट पूरी तरह लीगल है। जबकि असलियत यह है कि आज भी इंदौर विकास प्राधिकरण के रिकॉर्डों के यह प्लाट नंबर BA 51 और 52 आवासीय उपयोग हेतु आवंटित किए गए है। लेकिन टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के जिम्मेदार अफसरों की साठगांठ और बंदर बांट के फल स्वरूप पहले आवासीय प्लाटों का संयुक्तिकरण कर दिया जो कि पूरी तरह अवैध है। और दूसरी प्रमुख बात आती है, नगर निगम इंदौर के भवन अनुज्ञा शाखा की तो हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट का के नक्शे पास करने की प्रक्रिया में भी जमकर सांठगांठ हुई है। बंदर बांट हुई और बड़े भ्रष्टाचार की भी बु आ रही है। क्योंकि आवासीय उपयोग हेतु दिए गए IDA के प्लॉट पर नगर निगम के जिम्मेदारों ने कर्मशियल नक्शा कैसे पास किया। और अगर नगर निगम से आवासीय नक्शा पास करवाया है तो फिर हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट कैसे चल रहा है।

आबकारी विभाग भी जांच के घेरे मे

दरअसल हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक की करतूतों की वजह से अब आबकारी विभाग के जिम्मेदार भी जांच के दायरे में आ गए। क्योंकि आवासीय भूखंडों पर आबकारी विभाग ने बार का लायसेंस कैसे जारी कर दिया है।

हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की जांच हो तो खुलेंगे बंदर बांट के कई राज।

इधर हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की जांच की जाए तो यहां नगर निगम, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग और आबकारी विभाग में हुई बंदर बांट के कई राज खुल जाएंगे।

IDA संपदा शाखा ने जारी किया नोटिस

चर्चा में संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की शिकायत मिली थी। लिहाजा शिकायत के आधार पर हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट संचालक को धारा 22 का नोटिस जारी किया है। और हैट्स ऑफ बार एंड रेस्टोरेंट की लीज निरस्ती की प्रक्रिया को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी रखा जा रहा है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!