Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पशुपालन विभाग,न्यूज WITH तड़का डॉट के खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप,बेजुबानों के उपचार ... INDORE, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त फरार अवैध हथियार तस्कर लगा... INDORE, आईडीए सीईओ का मास्टरस्ट्रोक,सौदेबाज घनचक्कर, फ्री होल्ड में फंसा पेंच, खरीद फ़रोख़्त की दुका... INDORE, जोन 11 वार्ड 60,अवैध निर्माण,नगर निगम के नोटिस,,भाजपा नेताओं मंत्री के चक्कर काट रहा बिल्डर,... INDORE,उपचुनाव 2026, कहीं जश्न, कहीं जंतरमंतर का फेर,भाजपा की लिए आत्ममंथन तो कांग्रेस की उधारी की ब... INDORE, पशुपालन विभाग ,बेजुबानों के उपचार के नाम सरकार से लाखों की ठगी,भोपाल से FIR के आदेश,इंदौर मे... INDORE, पुलिस सख्त,पब,बार संचालकों की ऑनलाइन बैठक,डीसीपी जोन 2 की सख्त हिदायत ड्रग बिक्री जैसी गतिवि... INDORE, आईडीए,RTI या मजाक,अपील में आदेश के बावजूद 10 दिन बीत नहीं रहे,बाबू गिरीश हलवे की नाफरमानी,मि... INDORE रॉयल ग्रीन काउंटी में घोटालों की भरमार,नियमों को ताक पर रख मिला नगर निगम से पूर्णता प्रमाण पत... INDORE आईडीए भू अर्जन शाखा में फेरबदल की सुगबुगाहट,तत्कालीन संपदा अधिकारी की लॉबिंग तेज़!

प्रदर्शन के नाम पर जिम्मेदारों की फोटोबाजी से परेशान कांग्रेसी

0 170

खुद कांग्रेसियों में ही चली चर्चा, जिम्मेदार सिर्फ मीटिंग कर,लेते हैं इतिश्री,

फोटोबाजी और फिर कांग्रेस हो जाती धड़ाम।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

कांग्रेसियों ने 26 मई को उत्साह ही उत्साह में सत्तारूढ़ भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में जय हिंद तिरंगा यात्रा की घोषणा तो कर दी हैं। लेकिन अब दबी जुबान में शहर और जिले के कांग्रेसियों में एक ही चर्चा है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष और साथ ही जिलाध्यक्ष बाहर से आएं, प्रभारी कांग्रेसियों के सामने बातें तो बड़ी बड़ी करते है। लेकिन यह दावे और बातें सिर्फ बातें ही रह जाती है। इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से जुड़े यह दोनों ही पदाधिकारियों पर पार्टी द्वारा प्रभारी बनाए गए नेताओं की कमान तक नहीं हैं, क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष पटवारी के पट्ठे होने की वजह यह प्रभारी नेता शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस पर कोई उचित कार्यवाही तक नहीं पर पाते है। बताया जाता है कि इंदौर की ढ़िलपोल की जानकारी भोपाल तक तो पहुंचती है लेकिन जानकारी रद्दी में डाल दी जाती है। इधर शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस से जुड़े ऐसे कांग्रेसियों की पीड़ा का अब कोई उपचार भी नहीं है। क्योंकि कार्यवाही करेंगे कौन। इसके अलावा पार्टी कार्यक्रम में शहर और जिला कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी आते है और फोटोबाजी कर चले जाते है। लेकिन संख्या बल के मामले कांग्रेस काफी फिसड्डी साबित होती है। कभी पार्षद नदारद तो कभी कोई। इन हालातों में 26 मई को इंदौर में आयोजित जय हिंद तिरंगा यात्रा को लेकर भी यहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि रस्म अदायगी की उक्त रस्म में जो मुट्ठीभर शामिल होते है वहीं आयेंगे और फोटो खिंचवाकर चले जाएंगे।¢

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!