Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती पोल!

0 288

927 पेटी शराब सहित 55 लाख का सामान बरामद,कनाडिया पुलिस के हाथ लगा, बड़ा अवैध शराब तस्करी गिरोह। अन्य राज्यों में खपाने के लिए इंदौर की जाती थी अवैध दारू!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने एक ऐसे अवैध शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। जो ट्रक,चार पहिया वाहनों से अन्य राज्यों में इंदौरी शराब ठेकेदार की अवैध शराब खपाने का काम पूरा किया करते थे। दरअसल अभी पुलिस ने ऐसे शराब तस्करों को दबोचा है। जो इंदौर से लाखों की अवैध शराब राज्य तक पहुंचाते थे। फिलहाल पुलिस इन सभी पकड़ाये तस्करों से पूछताछ कर रही है और अगर ये टूट जाते है तो इनसे और भी कई ऐसे नाम उजागर हो सकते हैं। जो बेख़ौफ़ अवैध शराब को अन्य राज्यों में खपाते हुए शासन को लाखों रुपये का राजस्व चूना लगाते करोड़ों की दो नंबर की कमाई कर रहे हैं।

एक ट्रक पकड़ाया उससे खुली बड़ी पोल।

कनाडिया पुलिस का सूचना तंत्र बहुत ही सक्रिय हैं। दरअसल कनाडिया खुफिया तंत्र को सूचना मिली थी कि बायपास से एक अवैध शराब से लदा ट्रक गुजरने वाला है। लिहाज़ा कनाडिया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने टीम गठित करते हुए उन्हें दबोचने की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर दीपक पालिया,सहायक उपनिरीक्षक मुकाम सिंह डाबर,प्रधान आरक्षक शिवकुमार यादव,आरक्षक जगदीश दांगी ,आरक्षक आनंद जाट,और आरक्षक कुलदीप को दी थी। इसके अलावा कनाडिया पुलिस की टीम और सायबर सेल भी उक्त ट्रक को पकड़ने में पूरे समय सक्रिय था। कनाडिया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि उक्त दबिश में मुखबिर द्वारा बताया गए ट्रक को रोका गया और ट्रक की चेकिंग की गई तो उक्त वाहन से भारी मात्रा में बीयर जब्त हो गई। इधर ट्रक क्रमांक UP 63 BT 1468 चालक आकाश सिंह अहिरवार निवासी बालाजी आँगन हातोद,राहुल नामदेव निवासी अखंड नगर एरोड्रम रोड हड़बड़ा गए और जब उससे कागजात मांगे गए तो इन्होंने भागने की कोशिश की। लिहाजा टीम ने इन्हें दबोच लिया। और जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपने दो और ऐसे तस्करों की पोल खोल दी। कनाडिया पुलिस ने इनकी निशानदेही पर विजय वैष्णव निवासी कामायनी नगर,और दीपांशु को भी गिरफ्तार करते हुए इन दोनों ही बदमाशों एक हुंडई कार,180 लीटर शराब और बरामद की हैं। कनाडिया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि फिलहाल पुछताछ की जा रही हैं। पूछताछ में ये तस्कर अपने आकाओं के नाम उगल देंगे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!