Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उम्मीद नहीं थी उससे ज्यादा मिल गया।

0 774

23 सालों बाद हुआ प्रमोशन,मेयर को धन्यवाद देने पहुंचे निगम अधिकारी, अधिकारियों का कहना रिटायरमेंट के पहले महापौर ने बहुत बड़ी सौगात।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम इंजीनियरों को दिल्ली में रहते हुए पदोन्नति का तोहफा देने वाले इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आज धन्यवाद देने यह सभी अधिकारी पहुंचे। और बातों ही बातों में उन्होंने मेयर को यहां तक कह दिया कि उन्हें पदोन्नति का पिछले 23 से भी ज्यादा सालों से इंतजार था। लेकिन जिस तरह से इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने दिल्ली में रहते हुए मेयर इन काउंसिल बैठक में वर्चुअली भी इस पदोन्नति की फाइल को सुलझाया। उसे लेकर अधिकारियों की आँखे नम थी। क्योंकि इनमें से कई अधिकारी अब वर्षभर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। जबकि एक दो तो रिटायर भी हो चुके हैं।

हमने सोचा नहीं था ये हो जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव से चर्चा करते हुए निगम अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें रिटायर होने के पहले पदोन्नति मिल जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि साल 2004 में तत्कालीन मेयर उमा शशि शर्मा के कार्यकाल के दौरान उन्हें प्रमोशन की सौगात मिली थी। लेकिन उसके बाद से ही वह पदोन्नति की राह तक रहे थे। लेकिन आखिरकार मेयर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में 23 सालों बाद उन्हें एक बार फिर पदोन्नति मिली। जिसकी उन्हें उम्मीद इसलिए नहीं थी कि वह अब रिटायर होने वाले है।

इन अधिकारियों को मिली सौगात

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित मेयर कॉन्फ्रेंस में थे। लेकिन उन्होंने MIC सदस्यों से वर्चुअली ही उक्त बैठक करते हुए ऐसे मामलों को लेकर तुरंत निर्णय लेने की बात कहीं थी। लिहाजा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिल्ली में रहते हुए वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए ही पदोन्नति प्रस्ताव पर स्वीकृति दी। जिनमें उपयंत्री सहायक यंत्री बने तीन सहायक यंत्री को कार्यपालन यंत्री का प्रमोशन मिला। इधर ये सभी अधिकारी इस लिए भी खुश थे क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया में देरी की बजाय MIC सदस्यों और मेयर ने उन्हें सौगात दे दी। 

पदोन्नति मिलेगी तो ही तो नई प्रतिभाओं को मिलेगा मौका।

उक्त अधिकारियों से चर्चा के दौरान ही मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संसार का नियम है पुराने आगे बढ़ेंगे तो ही नई प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा। नहीं तो नई नई प्रतिभाएं यूं ही सिमट जाएगी। वह कुछ ज्यादा समाज,नगर निगम और शहर लिए कर ही नहीं पाएंगे। इसलिए अब नई प्रतिभाओं को नगर निगम में मौके मिलेगे जिसके लिए अब वह खुद ही इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!