Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब...

INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूखंडधारकों का हो गया कल्याण,लोगो ने की सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े की दिल खोलकर प्रशंसा।

0 329

इंदौर विकास प्राधिकरण का जनहितैषी तीन दिवसीय शिविर का समापन, आईडीए भूखंड धारकों को मिली बड़ी राहत, चक्कर काटने की बजाय शिविर में हो गया काम।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े की दूरदृष्टि की वजह से अब आईडीए भूखंड धारकों को कार्यालय के दर्जनो बार चक्कर काटने से मुक्ति मिल गई। दरअसल IDA द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर में भूखंड धारकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान उन्होंने IDA सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े के उक्त नवाचार की दिल खोलकर प्रशंसा भी की। क्योंकि उन्हें बकाया लिजरेंट जमा करने,फ्रीहोल्ड लीज़ नवीनीकरण, नामांतरण जैसे कार्यों को एक ही जगह शिविर में किया गया। जिससे आम जनता को काफी ज्यादा राहत मिली। क्योंकि एक ही स्थान पर आम जनता के लिए कि गई व्यवस्थाओं से जनता को चक्कर काटने से पूरी तरह राहत मिल गई। उक्त शिविर में सैकड़ों भूखंडधारकों ने लीज नवीनीकरण, नामांतरण, फ्री होल्ड जैसे कार्यों की जानकारी तो ली ही। साथ ही साथ उन्होंने सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े की के इस नवाचार की तारीफे भी की।

आईडीए सीईओ के नवाचार से खुश हुए भूखंडधारक

इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े ने आते ही इंदौर विकास प्राधिकरण का ढर्रे को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। दरअसल सीईओ डॉक्टर झाड़े ने इंदौर विकास प्राधिकरण में प्रति मंगलवार जनसुनवाई की शुरुआत कर दी। इसी के साथ अब एक ही शिविर में ida स्कीम जिनमें 54,74,78,134,जैसी योजनाओं के कार्यों के लिए तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया। जिससे आमजनता को कार्यालय के चक्कर काटने से राहत मिल गई और उनके काम भी एक ही जगह हो गए। जिससे ida भूखंडधारक IDA सीईओ के इस नवाचार से उक्त शिविर में काफी ज्यादा खुश दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!