Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE फिर ठगाया यादव परिवार,चिंटू को हटाकर सोनाली को नेता प्रतिपक्ष की कमान,पीसीसी चीफ पटवारी की मन... INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल...

“बाणेश्वर लोक” कार्य का श्रीगणेश,इंदौर विकास प्राधिकरण बनाएगा ऐतिहासिक धरोहर को अद्भुत,दर्शनीय।

0 997

बाणेश्वर लोक” कार्य का श्रीगणेश,इंदौर विकास प्राधिकरण ऐतिहासिक धरोहर को बनाएगा अद्भुत,प्रथम चरण में 7.5 करोड़ के कार्य।

इंदौर।

शहर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक धरोहर बाणेश्वर कुंड को अब इंदौर विकास प्राधिकरण बाणेश्वर लोक में बदलने वाला हैं। जहां भव्य और कलात्मक द्वार,विशालकाय शिवजी,उद्यान और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए हरा भरा बगीचा,उक्त बाणेश्वर लोक का मुख्य आकर्षण होगा। लिहाजा उक्त कार्य का श्रीगणेश मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित संतो की मौजूदगी में हुआ।

इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े ने चर्चा में बताया कि प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई उक्त योजना के तहत बाणेश्वर को अत्याधुनिक और भव्य धार्मिक स्थलों की तर्ज पर विकसित किता जाएगा।

इसके पहले चरण में कुल 7.5 करोड़ रुपयों की लागत होगी। और दूसरे चरण में 4.5 करोड़। सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े ने बताया कि बाणेश्वर लोक भारतीय स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूना होगा। मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा स्थापित होगी। इसी के साथ बाणेश्वर लोक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुंदर उद्यान,पर्याप्त पार्किंग जैसी सुविधाओं भी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!