Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा Banswara Road Accident: बांसवाड़ा में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 सगे भाइयों सहित तीन की मौत, इलाके ... Punjab News: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने नवजात बच्ची को दी नई जिंदगी, सरकारी अस्पताल में हुआ मुफ्त इला... Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, विजेंद्र गुप्ता ने सत्र को लेकर कही ये ब... भीषण सड़क हादसा: तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में कई लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती Rupnagar Weather: रूपनगर में गर्मी का प्रचंड प्रहार, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, लू का अलर्ट Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार Punjab Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गं... Punjab News: पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन का संघर्ष का ऐलान, संगरूर में होगा बड़ा रोष मा...

Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्योरिटी; जानें क्यों बढ़ा खतरा?

2

पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ले ली है. उनके घर के बाहर से पंजाब पुलिस सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया है. राघव चड्ढा ने हरभजन सिंह के आम आदमी पार्टी छोड़ने का दावा किया था. पंजाब पुलिस का सुरक्षा कवर हटाए जाने के तुरंत बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को सीआरपीएफ की सुरक्षा केंद्र सरकार के द्वारा दी गई है. उनके जालंधर के घर के बाहर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है.

पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब आम आदमी पार्टी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्डा ने दावा किया था कि हरभजन सिंह भी आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों में शामिल हैं. हरभजन सिंह के स्टाफ के मुताबिक, कल पंजाब सरकार ने पुलिस सिक्योरिटी वापिस ली है. 9 से 10 सुरक्षाकर्मी ओर सरकारी एस्कोर्ट गाड़ी पंजाब सरकार ने वापिस बुला ली है.

आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने बदला पाला

यह घटना पंजाब में गहराते राजनीतिक संकट के बीच सामने आई है. यह संकट तब शुरू हुआ जब AAP के सात राज्यसभा सांसदों, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, अशोक मित्तल और विक्रम साहनी ने अपना पाला बदल लिया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने दावा किया कि AAP के ऊपरी सदन के लगभग दो-तिहाई सांसद उनके साथ जाने को तैयार हैं, जो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!