Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल Gurdaspur Gas Leak: गुरदासपुर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, एहतियातन खाली करवाया गया पूरा इलाका Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज ₹5000 से ज्यादा सस्ती हुई चांदी; दे... Gurdaspur News: गुरदासपुर में दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद हाई अलर्ट, बाजारों में पुलिस क... Shambhu-Ambala Rail Track Blast: रेल ट्रैक ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार Sirsa News: सिरसा में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग, रोडवेज चालकों की बहादुरी से अस्पताल के मरीजों... Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के बीच आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले 3 दिन आपके जि... CBSE School New Rules: सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठ... Amritsar Excise Raid: अमृतसर के भिंडा सैदां में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लावार... BJP Leader Threat: भाजपा युवा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप

झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस में मचा हड़कंप

4

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हो गया जहां एक तेज रफ्तार थार कार ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड सहायक कुलसचिव को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं.परिजनों का कहना है कि जिस कार से हत्या की गई, उसमें पुलिसकर्मी सवार थे. हादसे में शामिल वाहन से पुलिसकर्मी उतरकर मौके से फरार हो गए.

मृतक मनीराम वर्मा विश्वविद्यालय से सहायक कुलसचिव पद से सेवानिवृत्त थे और यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में अपने बेटे के साथ रह रहे थे. मनीराम वर्मा रोज की तरह स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार स्कूटी पर चढ़ गई और उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गई. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उन्हें निकालकर मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बेटे ने क्या बताया?

मृतक के बेटे गिरीश ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि थार कार में 4 से 5 लोग सवार थे, जो पुलिस की वर्दी में थे. हादसे के तुरंत बाद वे सभी वाहन छोड़कर मौके से भाग गए. बेटे का कहना है कि जब वे और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो कार स्कूटी के ऊपर चढ़ी हुई थी और सड़क पर घसीटने के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे.

वीसी ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है. इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया है.

झांसी के एसएसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि थाना नवाबाद के चौकी विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घटना में जख्मी हुए पूर्व असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई.

आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. जांच में पता चला कि थार को कांस्टेबल रजत चला रहा था। रजत को तत्काल हिरासत में ले लिया गया. सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. कांस्टेबल रजत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!