Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने ‘धामी मॉडल’ पर लगाई मुहर

469

उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने साफ संकेत दिए हैं कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. यानी 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है. उनके मुताबिक मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है और दूर दराज तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है.

धामी के नेतृत्व में राज्य में प्रगति- नितिन नबीन

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है. हालांकि उन्होंने माना कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है.

धामी की तारीफ पीएम भी कर चुके हैं

गौरतलब है कि इससे पहले भी शीर्ष नेतृत्व की ओर से धामी की कार्यशैली की सराहना की जा चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की प्रशंसा की थी. वहीं हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें धुरंधर बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की. इसके अलावा हरिद्वार दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था.

इस तरह पार्टी के शीर्ष नेताओं के लगातार मिल रहे समर्थन से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा उत्तराखंड में 2027 का चुनाव धामी के नेतृत्व में ही लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!