Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प... Mosquito Coil Danger: रात भर जलती रही मच्छर भगाने वाली कॉइल, सुबह कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश; आप भ... General MM Naravane: 'चीन से पूछ लीजिए...', विपक्ष के सवालों पर जनरल नरवणे का पलटवार; अपनी विवादित क... भोंदू बाबा से कम नहीं 'दीक्षित बाबा'! ठगी के पैसों से गोवा के कसीनो में उड़ाता था लाखों, रोंगटे खड़े क... Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का नया फॉर्मूला तैयार, कैबिनेट में नहीं होंगे ...

भोंदू बाबा से कम नहीं ‘दीक्षित बाबा’! ठगी के पैसों से गोवा के कसीनो में उड़ाता था लाखों, रोंगटे खड़े कर देगी इस पाखंडी की कहानी

338

Manjunath Shetty Dixit Baba: महाराष्ट्र में भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और ढोंगी बाबा के काले कारनामों ने हड़कंप मचा दिया है. आरोपी मंजूनाथ शेट्टी उर्फ दीक्षित बाबा खुद को तांत्रिक और अघोरी बताकर लोगों के बीच डर का माहौल बनाता था. वह काला जादू का भय दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता और फिर उनसे भारी रकम ऐंठता था. हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मामला मुंबई और ठाणे समेत आसपास के इलाकों से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां आरोपी लंबे समय से सक्रिय था. वह लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि उन पर किसी बुरी शक्ति का साया है या उनके परिवार पर बड़ा संकट आने वाला है. इसके बाद वह विशेष पूजा, तंत्र-मंत्र और अघोरी अनुष्ठान के नाम पर उनसे लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक वसूल करता था.

आरोपी मंजूनाथ संतान प्राप्ति, व्यापार में लाभ, बीमारी से छुटकारा या पारिवारिक समस्याओं के समाधान का लालच देकर लोगों को फंसाता था. उसकी बातों में आकर कई लोग अपनी मेहनत की कमाई उसे सौंप देते थे, इस उम्मीद में कि उनकी समस्याएं दूर हो जाएंगी. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली.

वसूली गई रकम से खेलता था जुआ

जांच एजेंसियों को पता चला है कि वसूली गई रकम का इस्तेमाल किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में नहीं, बल्कि जुए और ऐशो-आराम में किया जाता था. खास तौर पर मंजूनाथ के गोवा के कसीनो में आरोपी के नियमित जाने की जानकारी सामने आई है, जहां वह लाखों रुपये दांव पर लगाता था. बताया जाता है कि कई बार वह एक ही रात में भारी रकम हार जाता था और फिर नए शिकार की तलाश में जुट जाता था.

गोवा के एक कसीनो से गिरफ्तार

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिली. ठाणे क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए उसे गोवा के एक कसीनो से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है.

लग्जरी लाइफ जीता था मंजूनाथ

पुलिस के अनुसार, आरोपी की जीवनशैली बेहद लग्जरी थी. वह महंगे होटलों में ठहरता, हवाई यात्रा करता और लग्जरी लाइफस्टाइल जीता था. जांच एजेंसियां अब उसके बैंक खातों, लेन-देन और संपर्कों की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!