Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक... Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का 'चौका-छक्का', उज्जैन में आयोजित हुई अनोख... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्क... MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति स... MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी ... Dewas: देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋतुराज सिंह? सामने आई इसके पीछे की ये दिलचस्प... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर, दोपहर 12 से 3 बजे तक 'नो गो जोन' घोषित; भट्टी की...

Cyber Crime News: ‘आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है…’ कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका

3

Cyber Fraud Kalyan: महाराष्ट्र के कल्याण से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने आतंकी कनेक्शन का डर दिखाकर 82 साल की बुजुर्ग महिला से 73 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए. खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आरोपियों ने महिला को इतना डरा दिया कि उन्होंने महज पांच दिनों में अपनी पूरी जमा-पूंजी ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दी.

यह घटना कल्याण पश्चिम के सिंडीकेट इलाके में रहने वाली रोहिणी चंद्रकांत कुलकर्णी (82) के साथ 6 से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई. ठगों ने डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बनाकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया.

कैसे रची गई साजिश?

6 अप्रैल को महिला को विजय खन्ना नाम के व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद को जांच अधिकारी बताते हुए दावा किया कि पहलगाम हमले में शामिल एक पाकिस्तानी आतंकवादी के पास उनका मोबाइल नंबर मिला है. साथ ही यह भी कहा गया कि उस आतंकी से जुड़े संदिग्ध लेन-देन में उनका नाम सामने आया है. इस झूठी कहानी से घबराई महिला को ठगों ने लगातार कॉल और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क में रखा और जांच में सहयोग करने के नाम पर दबाव बनाया.

पैसे सुरक्षित करने के नाम पर ठगी

ठगों ने महिला से कहा कि उनके बैंक खातों की जांच के लिए रकम अस्थायी रूप से सुरक्षित खातों में ट्रांसफर करनी होगी. भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल भी भेजी गई. डर के माहौल में महिला ने 6 से 10 अप्रैल के बीच RTGS और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 73.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

परिजनों को बताया तो खुला राज

बाद में जब महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तब ठगी का खुलासा हुआ. इसके बाद उन्होंने कल्याण के महात्मा फुले चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस निरीक्षक विजय नाईक के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!