Ludhiana Jail: लुधियाना जेल में हवालाती से प्रतिबंधित सामान बरामद, जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सुरक्षा पर उठे सवाल
लुधियाना: जेल के अंदर सुरक्षा टावर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक हवालाती से प्रतिबंधित सामान बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
50 पुड़ियां जर्दा बरामद
जानकारी के अनुसार, सहायक सुपरिंटेंडेंट ऋषभ पाल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती मोहित (पुत्र सरबजीत सिंह), निवासी गुरु नानक नगर, टिब्बा रोड, किसी मामले में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि मोहित जेल के टावर नंबर 8 के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। जब कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 पुड़ियां जर्दा बरामद हुईं। पुलिस अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.