Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

बड़ा हादसा टला: बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली सवारियों से भरी बस, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग

1

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया द्वारा मुकेरियां के ‘जैलदार इनोवेशन’ के एक कारोबारी को धमकाने से जुड़ी वायरल वीडियो के मामले का सख्त संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसे राज्यपाल के समक्ष उठाने का ऐलान किया है।

चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा के पार्टी कार्यालय में पीड़ित कारोबारी मलकीत सिंह को मीडिया के सामने पेश करते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह मामला पंजाब के राज्यपाल के पास उठाया जाएगा। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मुकेरियां के भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जो काम लालजीत भुल्लर ने अमृतसर में किया, वही हरदीप सिंह मुंडिया मुकेरियां में कर रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि लालजीत भुल्लर से परेशान होकर डीएम गगनदीप रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि मलकीत सिंह ने लड़ने का फैसला किया है। इसलिए भाजपा सहित प्रदेश में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग इस कारोबारी परिवार के साथ खड़े हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक तरफ सरकार बाहरी निवेश लाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर पंजाब की धरती से उठकर कारोबार करने और रोजगार पैदा करने वाले कारोबारियों को धमकाकर उनसे उगाही की जा रही है। यह सारा पैसा दिल्ली पहुंचाया जा रहा है।

कारोबारी के आरोप:
इस मौके पर कारोबारी मलकीत सिंह ने बताया कि वह हरदीप मुंडिया के पैतृक गांव हयातपुर कोटली का रहने वाला है और उसका विशेष तकनीक से ट्रॉलियां बनाने का कारोबार है। उसने बताया कि करीब एक साल पहले मुंडिया ने उससे साढ़े 6 लाख रुपये की ट्रॉली बनवाई, लेकिन भुगतान नहीं किया। जब उसने पैसे मांगे तो मंत्री ने उल्टा उसके कारोबार में हिस्सेदारी देने का दबाव बनाया। उसने आरोप लगाया कि हरदीप सिंह मुंडिया के दबाव में उसके खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों से नोटिस भिजवाए जा रहे हैं और उसका कारोबार बंद करवाने की कोशिश की जा रही है।

उसने कहा कि उसके परिवार की जान-माल को खतरा है और उन्हें गैंगस्टरों के जरिए धमकियां दिलवाई जा रही हैं। उसके भाई पर हमला भी हो चुका है, लेकिन केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

पीड़ित कारोबारी ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि वह अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज पा रहा और खुद भी सार्वजनिक रूप से कहीं जाने से डरता है। यह कहते हुए वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक होकर रो पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!