Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख नए मतदाता बढ़े; यहाँ देखें अपने शहर का डेट... Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्... Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र, संकट में घिरे किसानों के लिए मुआवजे और ... Amritsar News: अमृतसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त; भू-माफियाओं में... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं 22 और ... Water Connection Rules: सावधान! इन शर्तों को पूरा न करने पर काट दिया जाएगा पानी का कनेक्शन, प्रशासन ... Ludhiana Police: महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर लुधियाना पुलिस अलर्ट, शुरू की ये खास नई पहल; जानें ... Crime News: कलयुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते, दो साल तक बेटी से करता रहा अश्लील हरकतें; पुलिस ने कि... Ludhiana Jail: लुधियाना जेल में हवालाती से प्रतिबंधित सामान बरामद, जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR; सुर... Real Estate Fraud: फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 महिलाओं समेत 3 जालसाजों पर केस दर्ज; जांच ...

Bengal Election: AIMIM ने हुमायूं कबीर से तोड़ा नाता, बंगाल में अब अकेले चुनाव लड़ेंगे असदुद्दीन ओवैसी

4

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान वायरल एक वीडियो के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. यह वीडियो हुमायूं कबीर से जुड़ा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से वीडियो की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है. तो वहीं राज्य में हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने अपना राजनीतिक गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया है.

ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आज शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा, “हुमायूं कबीर से जुड़े खुलासों से यह साफ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं. AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे.” पार्टी ने आगे कहा, “आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी AJUP के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है.”

किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगेः AIMIM

AIMIM ने आगे लिखा, “बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं. दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है. किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यही होती है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक आजाद राजनीतिक आवाज हो. अब हम बंगाल में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा.”

इससे पहले पश्चिम बंगाल में कल गुरुवार को एक सियासी विवाद खड़ा हो गया, जब सोशल मीडिया पर हुमायूं कबीर से जुड़ा एक कथित वीडियो वायरल हो गया. वीडियो आने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इसे साझा करते हुए प्रवर्तन निदेशालय से कबीर के कथित दावों की जांच करने की मांग की.

कबीर बोले- ये AI-जेनरेटेड वीडियो

हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद कबीर ने इस वीडियो को AI-जेनरेटेड करार दिया और कहा कि इसका मकसद उन्हें बदनाम करना है. उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी.

पश्चिम बंगाल के चर्चित मुस्लिम नेताओं में शुमार किए जाने वाले कबीर ने पिछले साल के अंत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से सस्पेंड किए जाने के कुछ दिनों बाद ही ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ (AJUP) का गठन किया था. बाद में कबीर ने ओवैसी की पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया.

मुझे बदनाम करने की कोशिशः कबीर

वायरल वीडियो को “झूठ का पुलिंदा” बताते हुए, कबीर ने अपनी सफाई में कहा कि यह वीडियो AI-जनरेटेड है और उन्होंने TMC को चुनौती दी कि वह उस जगह और समय का ब्योरा दे जब वह किसी से मिले थे. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, और नेताओं व मंत्रियों फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी धमकी दी.

उन्होंने कहा, “यह TMC की ओर से मुझे बदनाम करने की कोशिश है, जो मुसलमानों के वोट खोने से डर रहे हैं. उन्होंने ऐसा फेक वीडियो जारी करके समुदाय का अपमान किया है, जिसने AI के जरिए कुछ बयान डालकर मुसलमानों की भावनाओं का मजाक उड़ाया है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!