Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Moradabad News: जीजा से कोर्ट मैरिज करने वाली बहन का कत्ल, मुरादाबाद में 'सौतन' बनी सुमन ने ज्योति क... Air Compressor News: दोस्त ने मजाक में प्राइवेट पार्ट में भरी एयर कंप्रेसर की हवा, आंतें फटने से युव... Rewa College News: 'तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ', रीवा में छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला प्र... Agra News: आगरा में प्रेमी के लिए मां ने की 2 साल की बेटी की हत्या, शव को नाली में फेंका; पति ने खोल... Bengal News: मालदा जज घेराव मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज कर शुरू की जांच Dhar Murder Case: 'तुम काले हो, मुझे स्मार्ट लड़का चाहिए', धार में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर क्यो... AMU News: एमयू छात्र के कमरे से पिस्टल और जाली नोट बरामद, फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का भी शक UP School New Rules: यूपी के 20 शहरों में स्कूलों की छुट्टी के लिए नई गाइडलाइन, ट्रैफिक नियम तोड़ने प... RSS सेमिनार विवाद: केजरीवाल ने की जज बदलने की मांग, हाईकोर्ट में CBI ने क्यों किया विरोध? धार में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगा...

Abhedya App: साइबर ठगों के लिए ‘अभेद्य’ बनी हरियाणा पुलिस! फ्रॉड कॉल से बचना है तो तुरंत डाऊनलोड करें यह ऐप

2

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस के ‘अभेद्य’ ऐप को लेकर आमजन में तेजी से विश्वास बढ़ रहा है। 6 अप्रैल 2026 तक राज्यभर में कुल 230 लोगों द्वारा इस ऐप को डाऊनलोड किया जा चुका है, जो हरियाणा पुलिस की इस अनूठी पहल की स्वीकार्यता को दर्शाता है।

हरियाणा पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से आने वाले धमकी भरे कॉल पर प्रभावी नियंत्रण का एक मजबूत तकनीकी माध्यम बनकर उभरा है। यह ऐप संदिग्ध अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से आने वाले वॉयस कॉल्स, मैसेज, फोटो, वीडियो और वॉयस नोट को तुरंत ब्लॉक कर देता है और यूजर के पास किसी प्रकार की धमकी को पहुंचने से पहले ही डिलीट कर देता है, जिससे अपराधियों को स्थानीय नंबरों का सहारा लेना पड़ता है और पुलिस के लिए उनकी ट्रैकिंग आसान हो जाती है।

अभेद्य ऐप से देशभर में बना नया मानक, अन्य राज्य भी अपना रहे मॉडल: सिंघलः हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि ‘अभेद्य’ ऐप की उल्लेखनीय सफलता ने पूरे देश में एक नई दिशा और मानक स्थापित किया है। हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित इस तकनीकी पहल को देखते हुए देश के कई राज्य अब इसी मॉडल को अपनाने और अपने स्तर पर ऐसे सिस्टम विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

इस तरह से काम करता है अभेद्य ऐप : कबिराजः हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर शिवास कबिराज ने बताया कि अभेद्य हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित एक मोबाइल-आधारित नागरिक सुरक्षा प्रणाली है यह ऐप अज्ञात अंतर्राष्ट्रीय नंबरों, वर्चुअल नंबरों और सेव न किए गए संदिग्ध संपकों की पहचान करता है। यह संदिग्ध कॉल्स को ब्लॉक करता है तथा चैट, वॉइस नोट, वीडियो और इमेज जैसी सामग्री को उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले हटा देता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!