Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

Karnal Highway Accident: करनाल में कुदरत का कहर! बारिश की फिसलन से आपस में भिड़ीं कई गाड़ियां, हाईवे पर मची चीख-पुकार

2

करनाल: बारिश के चलते करनाल नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हो गया. नए बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर उस समय हादसों का केंद्र बन गया, जब लगातार बारिश और सड़क पर फैली मिट्टी ने रास्ते को बेहद फिसलन भरा बना दिया. देखते ही देखते एक के बाद एक वाहन हादसे का शिकार हो गए. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई.

फिसलन ने बिगाड़ा संतुलन: जानकारी के अनुसार हाईवे के एक हिस्से पर मिट्टी जमा थी, जिस पर बारिश का पानी गिरने से सड़क और भी ज्यादा फिसलन भरी हो गई. इसी दौरान एक गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही CTU बस के चालक को भी ब्रेक लगाने पड़े. फिसलन इतनी ज्यादा थी कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई.

डिवाइडर टूटा, नीचे गिरा हिस्सा: टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर का एक हिस्सा टूटकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा. राहत की बात ये रही कि उस समय नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था. बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे.

पीछे से हुआ दूसरा हादसा: पहले हादसे के बाद स्थिति और बिगड़ गई. पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन उसके पीछे चल रही पंजाब रोडवेज की बस समय रहते नहीं रुक पाई और ट्रक से टकरा गई. इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 3 से 4 लोग घायल हो गए.

घायलों को तुरंत पहुंचाया अस्पताल: घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों और अन्य वाहनों को साइड किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!