Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
AI पर अंधाधुंध भरोसा पड़ सकता है भारी! PGI डॉक्टर की बड़ी चेतावनी— "इसे डॉक्टर न समझें, सिर्फ जानकार... Faridabad News: बादशाह खान अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मरीजों को पिला रहे 'बीमार' पानी, खुली मिलीं छत... Yamunanagar News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री में फायरिंग मामला, 7 दिन बाद मुख्य आरोपी अमन गिरफ्तार; अन... Karnal Highway Accident: करनाल में हाईवे पर टायर ब्लास्ट से मची तबाही! एक साथ टकराईं 6 गाड़ियां, मास... Gurugram Tragedy: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने निभाया वादा! पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि, 2 परिजनो... HEC Crisis: वेतन नहीं तो काम नहीं! HEC कर्मियों का बड़ा आंदोलन शुरू, HMBP प्लांट में उत्पादन पूरी तर... बेमौसम बारिश का कहर: महुआ की फसल हुई बर्बाद! किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी, आर्थिक संकट का सता रहा ... Saranda Forest News: नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा! सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान शहीद Bokaro Treasury Scam: 3 नहीं पूरे 4 करोड़ का हुआ फर्जीवाड़ा! बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा, ... Godda Police Success: गोड्डा पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी! 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सामान ...

Tikamgarh Crime: टीकमगढ़ में दरिंदगी! 10 साल की आदिवासी बच्ची की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, खेत में मिला शव

12

टीकमगढ। पलेरा नगर के बगार भाटा वार्ड क्रमांक 3 में 10 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने बच्ची के सिर पर पत्थर पटक कर बेरहमी से हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि बच्ची मंगलवार सुबह से घर से लापता थी। परिजनों और आसपास के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवार देर रात को खेत में उसका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। पुलिस घटना के हर एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस जल्द करेगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद आदिवासी बस्ती में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्वजन और ग्रामीण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!