Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

Sagar Weather Update: सागर में बेमौसम बारिश और ओलों का तांडव, खेतों में बिछी फसलें; दाने-दाने को मोहताज हुआ किसान

5

छिंदवाड़ा: एलपीजी गैस की किल्लत के बीच छिंदवाड़ा में अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. यहां एक युवक गैस एजेंसी के सामने बीच सड़क पर खाली सिलेंडर के ऊपर बैठकर प्रदर्शन करते नजर आया. युवक का आरोप है कि पिछले 5 महीने से उसने गैस सिलेंडर रिफिल नहीं कराया है, इसके बावजूद भी एजेंसी के रिकॉर्ड में हर महीने उसके घर पर गैस सिलेंडर डिलीवर हो रहा है. युवक ने गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाया है.

गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप

छिंदवाड़ा के बजरंग नगर निवासी लोकेश सोनी ने बताया, “मैंने पिछले 5 महीने से सिलेंडर रिफिल नहीं कराया है. जब खजरी रोड स्थित गैस एजेंसी पर गया और अपना सिलेंडर रिफिल करने के लिए बुकिंग कराई तो पता चला कि पिछले 5 महीने से हर महीने मेरे नाम से सिलेंडर रिफिल हो रहा है.” मामले का खुलासा होते ही लोकेश सोनी ने गैस एजेंसी के सामने ही सड़क के बीचों-बीच खाली सिलेंडर पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.”

बिना ओटीपी के 5 महीने से सिलेंडर डिलीवर

नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जब गैस सिलेंडर रिफिल के लिए बुकिंग करता है तो डिलीवरी के समय एक ओटीपी जनरेट होता है. जो डिलीवरी बॉय को देना पड़ता है. लोकेश सोनी का कहना है कि उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया तो फिर डिलीवरी कैसे हो रही थी. इसे कालाबाजारी के तौर पर देखा जा रहा है. जैसे ही उसने प्रदर्शन शुरू किया सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई.

मामले के जांच के निर्देश

जिला आपूर्ति अधिकारी गंगा कुमरे ने बताया, “खजरी रोड के एक गैस एजेंसी में उपभोक्ता ने कालाबाजारी का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. नियम के अनुसार किसी भी उपभोक्ता को अगर सिलेंडर रिफिल होकर डिलीवर होता है तो ओटीपी जनरेट होता है, उसके बाद ही सिलेंडर दिया जाता है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!