Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore, मामला 72 बीघा जमीन फर्जी नामांतरण का,कलेक्टर शिवम वर्मा का साफ कहना राजस्व मामलों में अनियमि... PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान

2

धमतरी: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले धमतरी में एक महिला की बुजुर्ग की महिला की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है. परिवार वालों की जानकारी के मुताबिक महिला एक दिन पहले अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकली थी. उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. अगले दिन सुबह खेत के पास नहर की नाली में महिला की लाश मिली. महिला का शव खून से लथपथ था.

मगरलोड इलाके की घटना

पूरी घटना धमतरी के मगरलोड इलाके की है. यहां के गाव झाझरकेरा की रहने वाली जमुना बाई साहू शुक्रवार को अपने खेत में घूमने गई थी और उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. महिला के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश तेज की. उसके बाद भी महिला का पता नहीं चल सका. शनिवार 4 अप्रैल को सुबह ग्रामीणों ने महिला की लाश खेत में देखी. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने जांच की शुरू

सूचना मिलते ही मगरलोड थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद स्पेशल टीम और वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया हो, क्योंकि खेत के आसपास जंगल क्षेत्र स्थित है.

पहली नजर में यह मामला जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा-प्रमोद अमलतास, थाना प्रभारी, मगरलोड, धमतरी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद मगरलोड इलाके में डर का माहौल है. गांव वालों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!