Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी
पलामूः झारखंड के पलामू जिला में अमेरिका और इटली मेड पिस्टल से अपराधी के पास मौजूद है, इन्हीं विदेश हथियार से वो पुलिस पर गोलियां बरसा रहे थे. कुख्यात अपराधी फैज खान स्पेशली मेड इन इटली लिखा हुआ 7.65 एमएम का पिस्टल जबकि फैज खान का साथी आदर्श कुमार धोनी मेड इन यूएसए लिखा हुआ 09 एमएम के पिस्टल का इस्तेमाल कर रहा था.
दरअसल, गुरुवार की रात पलामू में मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास पालिका मार्केट में गुडु खलीफा नामक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई थी. पूरे मामले में गुड्ड खलीफा के साथ में बैठे हुए इसराइल आजाद उर्फ मिंटू के फर्द बयान पर कुख्यात फैज खान समेत तीन के खिलाफ फिर दर्ज किया गया था.
इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले में डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया. स्पेशल टीम के साथ पांकी थाना क्षेत्र के टईया पकरिया फैज खान एवं उसके साथियों का शुक्रवार की शाम मुठभेड़ हुई थी. इसी मुठभेड़ में फैज खान के पैर में दो गोली लगी थी. जबकि मौके से पुलिस ने फैज खान के दोस्त आदर्श कुमार उर्फ धोनी और तारिक शाह को गिरफ्तार किया.
पूरे मामले में टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के आवेदन के आधार पांकी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. पांकी थाना में कांड संख्या 43/2026 में आरोपी फैज खान, आदर्श कुमार उर्फ धोनी और तारिक शाह के खिलाफ धारा 118(1), 118(2), 109 (1), 121(2), 132, 111 (2), 221,3(5), बीएनएस 2023 25(1बी), 26, 35, 27(1), 25(6) आर्म्स एक्ट लगाई गई है.
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मुठभेड़ के मामले में पांकी थाना में एफआईआर किया गया है. इसके साथ ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानिए, मुठभेड़ की कहानी
पांकी में दर्ज कांड संख्या 43/2026 के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि टाउन थाना क्षेत्र में हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी फैज खान अपने साथी और हथियार के साथ पांकी के इलाके में छुपे हुए है. इसी सूचना के आलोक में स्पेशल टीम शुक्रवार को पांकी थाना पहुंची थी. स्पेशल टीम एवं पांकी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल थाना क्षेत्र के टईया पकरिया पहुंची थी. मौके पर पुलिस को देखकर फैज खान एवं उसके दो साथी एक बाइक से भाग गए जबकि एक अन्य आरोपी भी फरार हुआ.
इसके बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों आरोपी टईया यमुना पुल के आसपास है. इसी सूचना का उल्लेख में पुलिस मौके पर पहुंची थी. फूलो से करीब 100 मीटर पश्चिम दिशा में पुलिस पहुंची तो देखा कि तीन व्यक्ति झाड़ीनुमा जगह पर बैठे हुए हैं जिनमें से एक की पहचान फैज खान के रूप में हुई.
डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में तीनों के घेराबंदी शुरू हुई थी पुलिस को देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया था. पुलिस लगातार तीनों से सरेंडर की अपील कर रही थी लेकिन अपराधियों ने फायरिंग जारी रखी थी. पुलिस के जवाबी कार्रवाई में फैज खान के पैर में गोली लगी. पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करते हुए आदर्श कुमार उर्फ धोनी और तारिक शाह को गिरफ्तार कर लिया.
फैज खान के पास से इटली मेड 7.65 एमएम पिस्टल, जबकि आदर्श कुमार उर्फ धोनी के पास से यूएसए मेड 09 एमएम पिस्टल बरामद हुआ है. तारिक शाह के पास से 39400 रुपए बरामद हुए. पुलिस के तरफ से डीएसपी राजीव रंजन, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार स्पेशल टीम में शामिल थे. पुलिस के तरफ से 09 राउंड फायरिंग हुई.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.